गुफा में मिले 188 साल के बाबा कौन हैं, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो, अब तक 3.5 करोड़ लोगों ने देखा
Updated on
05-10-2024 11:18 AM
खरगोन: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी पोस्ट डाल दी जाती हैं, जिसमें सच्चाई भले ना रहे लेकिन उसे व्यूज लाखों और करोड़ों में मिल जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है।
क्या है वायरल वीडियो का सच
ब्लू टिक लगे Concerned Cjtizen @ BGatesIsaPyscho नामक एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें लिखा है कि 'एक भारतीय व्यक्ति गुफा में मिला है और कथित तौर पर इनकी आयु 188 वर्ष बताई जा रही है।' 3 अक्टूबर को शेयर किए गए इस वीडियो को 34.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे 4856 बार रीपोस्ट किया गया है।
दावे पर लोगों ने उठाए सवाल
हालांकि इस दावे को लेकर लोग सवाल उठाने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे गलत निरूपित करते हुए बताया कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के संत का है। यहां नर्मदा किनारे भट्टयन बुजुर्ग में संत सियाराम बाबा रहते हैं।
वीडियो का हुआ फैक्ट चेक
डेटा वेरिफिकेशन समूह दी इंटेंट डाटा (D-Intent Data) ने भी इस वायरल वीडियो को गलत करार दिया है। समूह ने अपने विश्लेषण में इस वीडियो को मिसलीडिंग बताया है। X (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा 'उक्त वीडियो में एक बुजुर्ग सन्त को कुछ व्यक्तियों द्वारा मदद करते हुए दिखाया गया है और यह दावा किया गया है कि 188 साल के यह बुजुर्ग गुफा में मिले हैं।'
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…