बैरागढ़ में थोक व्यापारी भी करने लगे फुटकर कारोबार, कपड़ा संघ इन्हें बनाएगा सदस्य

Updated on 11-10-2023 12:48 PM
भोपाल। प्रदेश की बड़ी कपड़ा मंडियों में शामिल बैरागढ़ के थोक व्यवसायी अब फुटकर कारोबार भी करने लगे है। इसे देखते हुए थोक वस्त्र व्यवसाय संघ ने अब बड़े फुटकर व्यवसाइयों को भी संघ का सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि ऐसे व्यापारियों को जीएसटी विभाग में पंजीयन होने पर ही सदस्य बनाया जाएगा।


साधारण सभा की सहमति से होगा काम

 संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी के अनुसार मेन रोड पर काफी संख्या में बड़ी फुटकर दुकानें खुल गई हैं। कुछ पुराने व्यापारी भी रिटेल कारोबार कर रहे हैं, पर वे संघ के सदस्य नहीं हैं। कई बार संघ बाजार बंद रखने या व्यापारिक समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित करता है तो मेन रोड के पूरे व्यापारी शामिल नहीं हो पाते। संघ को लगता है कि व्यापारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठित होना जरूरी है। इसलिए सभी को सदस्य बनाया जाएगा। वर्तमान में संघ की सदस्य संख्या लगभग 250 है। यह संख्या बढ़ाकर 500 तक करने का प्रस्ताव है। इसकी स्वीकृति पहले साधारण सभा से ली जाएगी।

 

 फैसला बोर्ड करेगा विवादों का हल

व्यापारिक विवादों को हल करने के लिए संघ ने फैसला बोर्ड भी बनाया है। संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने बताया कि व्यापारिक विवादों को निपटारा अब फैसला बोर्ड और पदाधिकारी मिलकर करेंगे। संघ ने विवादास्पद मामलों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने की पहल की है ताकि कोई भी मामला अदालत तक न पहुंचे। आपसी सहमति से ही विवादों को हल किया जा रहा है। बैरागढ़ मेन रोड की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक कमेटी गठित करने पर भी विचार किया जाएगा। पिछले दिनों गठित फैसला बोर्ड में ट्रैफिक सुधार का दायित्व अशोक आडवानी को दिया गया था। संघ के कुछ सदस्य चाहते हैं किअब एक अलग कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी नए पार्किंग स्थल बनाने के लिए प्रशासन से अपने स्तर पर समन्वय करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.