क्यों भड़क गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अपने 'दोस्त' राहुल गांधी को जमकर लपेटा

Updated on 11-09-2024 10:51 AM
भोपाल: अमेरिका दौरे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को राष्ट्र विरोधी बताया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हमला बोला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार राहुल गांधी पर इतना खुलकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिल में तो चीन बस गया है। सिंधिया ने सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए राहुल पर निशाना साधा है। बता दें कि कभी राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अच्छे दोस्त थे लेकिन 2020 के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा- "आज से 130 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने उद्बोधन के माध्यम से भारत की एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छवि पूरे विश्व में निर्मित की थी। इसके बाद एक सदी तक कई महानुभावों ने इस संस्कृति को आगे बढ़ाकर कर देश की सकारात्मक छवि सुदृढ़ की।" लेकिन पिछले कुछ सालों से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के कारण देश विरोधी बयान विदेशी धरती पर दे रहे हैं, वे अपने निजी स्वार्थ में चक्षुहीन हो चुके हैं और मातृभूमि को अपमानित करने से भी चूक नहीं रहे।

राहुल गांधी का नाम लेकर साधा निशाना


सिंधिया ने कहा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका में माननीय प्रधानमंत्री जी व देश पर दिए गए असत्य बयानों की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। उनके मन-मंदिर व हृदय में चीन रच बस गया है, तभी केवल चीन की प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय मंच पर करते रहते हैं। सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को अपने नेता के चीन समर्थित व देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। सिंधिया की इस टिप्पणी के बाद लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?


राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत और चीन की तुलना की थी। राहुल गांधी ने कहा था की भारत में कौशल की कमी नहीं है, बल्कि कौशल रखने वालों का यहां सम्मान नहीं होता। राहुल ने कहा था कि वैश्विक उत्पादन में चीन का प्रभुत्व है, वहां इसलिए बेरोजगारी नहीं है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.