ऐसा काम ही क्यों करते हो कि गालियां खानी पड़ें, शिवराज सिंह ने कमल नाथ पर साधा निशाना

Updated on 19-10-2023 12:20 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह गजब पार्टी है। इसमें नेता गालियां खाने की पावर आफ अटार्नी देते हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में बुधवार को शिवराज सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने ही कहा है कि गाली खाने की पावर आफ अटार्नी उन्होंने दिग्विजय सिंह को दी थी। मैं कमल नाथ से पूछना चाहता हूं कि ऐसा काम क्यों करते हो कि गालियां खानी पड़ें।

यह भी अजीब है कि अगर गाली खाना पड़े तो तो खुद न खाएं, दूसरे को पावर आफ अटार्नी दे दें। ऐसे ही सरकार चलाने की पावर आफ अटार्नी इन्होंने दिग्विजय सिंह को दे रखी थी। पहले बंटाधार हुआ और आज भी बंटाधार ही हो रहा है।

जब दिग्विजय सिंह ने सरकार चलाई उस समय मध्य प्रदेश की जो दुर्गति हुई वह जनता को पता है। अद्भुत है कांग्रेस और धन्य है इसके नेता, जो गालियां खाने की पावर आफ अटार्नी भी देते हैं।

बता दें कि पावर आफ अटार्नी की बात कमल नाथ ने मंगलवार को वचन पत्र के विमोचन के दौरान सफाई देते हुए कही थी।

दरअसल, कमल नाथ का दावेदार वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से चर्चा करते हुए वीडियो बहुप्रसारित हुआ था जिसमें वे टिकट न दिए जाने के लिए दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने के लिए कह रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.