पथराव कांड के मुख्य आरोपी सहित 43 आरोपियों को प्रदेश के दूसरे जेलों क्यों किया शिफ्ट, सामने आई बड़ी वजह

Updated on 06-09-2024 10:22 AM
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बहुचर्चित कोतवाली पत्थर कांड में पुलिस की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारियों का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को एक बार फिर जिला पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग किशोर शामिल है। जानकारी अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी भेष बदलकर शहर में घूम रहे थे, जिनकी पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सीएसपी ने दी जानकारी


सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पत्थर कांड में अब तक कुल 45 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। वहीं, गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों के संबंध में सीएसपी ने बताया कि इन आरोपियों पहचान फारूक राइन पिता इरफान राइन (19 साल) निवासी नारायणपुर रोड नट मोहल्ला छतरपुर है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है।

दूसरे जिले की जेलों में भेजे 43 आरोपी


जिला जेल के उप जेल एसपी राम शिरोमणि पांडेय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जेल में आए पत्थर कांड के आरोपियों में को प्रदेश की अन्य जेलों में भेजा जा रहा है। पाण्डेय ने बताया कि जिला जेल की क्षमता मात्र 292 कैदियों की है, लेकिन पत्थर कांड के आरोपियों सहित यहां करीब 500 कैदी हो गए थे। जेल एसपी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अतिरिक्त कैदियों को प्रदेश की अन्य जेलों में भेजा जा रहा है। इस आशय की सूचना वरिष्ठ कार्यालय को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। स्थानांतरित किए गए कैदियों की पेशी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, अति आवश्यक होने पर ही उन्हें छतरपुर लाया जाएगा।

इन आरोपियों को किया गया शिफ्ट


उप जेल एसपी राम शिरोमणि पांडेय ने बताया कि पत्थर काण्ड के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को सेंट्रल जेल भोपाल ट्रांसफर किया गया है, जबकि मो. जहूर, फैजान, मो. एहसान, शोएब अली, सैय्यद जावेद, शेख जावेद, मो. आरिफ रजा, नाजिम, मो. इरफान, शेख फैजान, अंजार, मो. मेहमूद, जाबिर, नईम उर्फ मोनू, आजाद को सागर के सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसी तरह मो. फैजान, शेख शहजाद, असलम, अल्फेज, अल्ताफ, आरिफ, मो. अशरफ, मो. बिलाल, मो. सलमान को ग्वालियर सेंट्रल जेल में और शेख मुकीम, रूस्तम, सलमान, फुरकान अहमद, राशिद, रकीब, अखलाख अहमद, इरफान राइन, फैयाज, सलमान, दानिश, मो. आसिफ, इनायत, मुईन एवं साजिद को सतना सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.