पारिवारिक समारोह में गए पत्नी और बच्चे, युवक ने घर पर लगाई फांसी

Updated on 20-09-2024 11:28 AM


भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। स्वजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।


यह है घटनाक्रम

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार इदरीस कुरैशी (30 वर्ष) पिता नफीस कुरैशी छोटा चंबल में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पत्नी और बच्चे बुधवार शाम को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर पहुंचे तो उन्होंने इदरीश को फांसी पर लटका देखा। स्वजन ने इदरीस को फंदे से उतारा और हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजनों का कहना है कि इदरीस सब्जी का ठेला लगाने लगाता था और आर्थिक रूप से परेशान रहता था। शंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईंटखेड़ी में महिला ने लगाई फांसी

उधर, ईंटखेड़ी थाना इलाके के ग्राम परेवाखेड़ा में बुधवार सुबह नौ बजे 28 वर्षीय संगीता पत्नी रवि बाल्मिकी ने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति और बच्चे घर के बाहर थे। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पति की तरह संगीता सफाई कर्मचारी थी। यह परिवार मूलत: गुना का रहने वाला है। संगीता और रवि की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.