छिंदवाड़ा में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर मिलेगा झटका... अमरवाड़ा उपचुनाव में दांव पर लगी कमल नाथ की साख

Updated on 10-07-2024 11:51 AM
 भोपाल। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अमरवाड़ा सीट पर हो रहा उपचुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके परिणाम से यह तय हो जाएगा कि छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर करारा झटका लगेगा।

नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा

पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 6 माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नकुल नाथ को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने न केवल उपचुनाव में प्रचार किया बल्कि आदिवासी विधायकों को क्षेत्रवार तैनात भी किया गया।

यहां सिर्फ एक बार जीती है बीजेपी

लोकसभा चुनाव के समय वे विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। इसका नुकसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ा और वह अपनी इस परंपरागत सीट पर भी चुनाव हार गई। उपचुनाव में भाजपा ने कमलेश शाह पर ही दांव लगाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया। वहीं, कांग्रेस ने भी पूरी दम लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रचार के अंतिम दिनों में मोर्चा संभाला तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे।

दांव पर कमल नाथ की साख

आदिवासी विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया। यह चुनाव कमल नाथ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके परिणाम यदि पार्टी के अनुकूल रहते हैं तो फिर यह माना जाएगा कि क्षेत्र में उनकी पकड़ है। यही कारण है कि प्रत्याशी चयन से लेकर मैदानी जमावट उनकी सहमति से ही की गई।

उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना किए जा चुके हैं। सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल के बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.