राहुल पर एफआईआर को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा - गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर दिए बयान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल पर एफआईआर कराने को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा ‎कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है, इसलिए वो अक्सर हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को इच्छाधारी हिंदू भी बताया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति को लेकर वचनबद्ध है। इसके लिए अजाक्स, सपाक्स सहित अन्य कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। मध्य प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाती है। अब तक प्रदेश में दुष्कर्म के 38 अपराधियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। ई-एफआइआर की सुविधा के साथ-साथ मध्य प्रदेश के हर जिले में महिला थाना और महिला डेस्क है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.01 फीसदी बची है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 7 नए केस आए है जबकि 13 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केस 139 हैं और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। प्रदेश में कल कोरोना के 69,672 टेस्ट हुए हैं।उ न्होंने कहा कि भारत सड़क निर्माण के क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ चुका है। इस उपलब्धि पर माननीय नीतिन गड़करी को बहुत बधाई। बता दें ‎कि राहुल गांधी इन ‎दिनों ‎हिंदू देवी-देवताओं पर ‎टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं के ‎निशाने पर है। इसी मामले में कल हुजूर ‎विधानसभा क्षेत्र के ‎विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनके ‎खिलाफ थाने में ‎शिकायत की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
Advt.