केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का करेंगे शिलान्यास; अटलजी का सपना साकार, बुंदेलखंड की बुझेगी प्यास

Updated on 25-12-2024 01:16 PM
 भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर बुधवार को उनके नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे।चूंकि नदी जोड़ो की संकल्पना वाजपेयी की थी, इसीलिए परियोजना के शिलान्यास का दिन उनके जन्मदिन पर चुना गया। इसके लिए प्रधानमंत्री बुधवार को दोपहर 12.10 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और दोपहर 2.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बुंदेलखंड को जल संकट से छुटकारा

खजुराहो के मेला मैदान पर होने वाले इस आयोजन में कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहेंगे। परियोजना के मूर्तरूप लेने पर बुंदेलखंड को जल संकट से छुटकारा मिलेगा, रोजगार के लिए हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी।

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन भी करेंगे। वह अटल जी की स्मृति में टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। बता दें कि केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना देश में भूमिगत दाब युक्त पाइप सिंचाई प्रणाली अपनाने वाली सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है।

77 मीटर ऊंचा व 2.13 किलोमीटर लंबा बांध

44,605 करोड़ की परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचा व 2.13 किलोमीटर लंबाई के दौधन बांध और दो टनल का निर्माण कर बांध में 2,853 मिलियन घनमीटर जल का भंडारण किया जाएगा। बांध से 221 किमी लंबी लिंक नहर के द्वारा दोनों राज्यों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी।

परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिले पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी एवं दतिया के दो हजार गांवों की 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।

21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा

वहीं, उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा जिलों में 59 हजार हेक्टेयर वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी एवं 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई का स्थिरीकरण किया जाएगा। मध्य प्रदेश की 44 लाख एवं उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। परियोजना मध्यप्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिले में केन नदी पर निर्मित की जा रही है।

फैक्ट फाइल

  • 44605 करोड़ का प्रोजेक्ट।
  • इसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र पर 10 प्रतिशत राज्य का अंशदान होगा।
  • 8 साल में प्रोजेक्ट पर कार्य पूरा होगा।
  • 103 मेगा वाट हायड्रो पावर व 27 मेगा वाट सोलर पावर बनेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.