प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 20-12-2023 12:04 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। जनता के हित में लगातार कार्य किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिला पांढुर्णा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है, मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा। संवाद के इस सिलसिले को जनसंवाद का नाम दिया गया है। जनता से बात करके, जनता की कठिनाइयों को समझ कर हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।

प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता है। इस नाते आप सभी के बीच लगातार आता रहूंगा। आप सभी से बात कर आपकी समस्याओं का निराकरण करूंगा। जो छोटे, नवीन और पिछड़े जिले हैं, उनकी क्षेत्रानुसार स्थानीय कठिनाइयां है। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना जरूरी है। जिला बनने के बाद जिले की स्थानीय परेशानियों को दूर कर उसका विकास करना राज्य शासन का दायित्व है।

कर्तव्यों के पालन के साथ रहें जनता के प्रति संवेदनशीलता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शासकीय अमले का कर्तव्य है कि मुस्तैदी से अपना कार्य करें। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करें। अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनता के हित में लगातार कार्य करते रहें।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया ग्राम के निवासियों से संवाद किया। ग्राम पाथई के कृषक श्री राहुल कुमार से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत अधिक मिलती है। जमीन की उर्वरता बनी रहती है। कृषक श्री राहुल ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वो पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते है। शासन की योजना का लाभ लेकर नवरतन नाम का आटे का यूनिट भी लगाया है। एक अन्य कृषक ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से साल में 12 हज़ार रुपए मिलते है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय आशा कार्यकर्ता श्रीमती नर्मदा काकड़े ने बताया कि जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहती है। आज ही बच्चों का टीकाकरण करके कार्यक्रम स्थल आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमती काकड़े की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें निरंतर जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन कर संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्थानीय मंदिर में पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ माहोड़, जबलपुर कमिश्नर श्री अभय वर्मा, आईजी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री सचिन अतुलकर, पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.