चौथी डेडलाइन पर भी नहीं मिलेगी जीजी फ्लाइओवर की सौगात, 10 प्रतिशत काम बाकी

Updated on 17-06-2023 06:03 PM
भोपाल। जीजी फ्लाइओवर का निर्माण 90 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। यह हाल तब है, जब इस पर दिसंबर 2022 में आवागमन शुरू हो जाना था, जो नहीं हो सका। फिलहाल चौथी बार इसे पूरा करने की डेडलाइन जून 2023 तय की गई है और इस माह के भी 16 दिन बीत चुके हैं। आज 17वां दिन हैं और कल से 13 दिन बचेंगे। विशेषज्ञों की मानें तो इतनी कम अवधि में बचा हुआ 10 प्रतिशत काम किसी भी हाल में पूरा नहीं होगा। यानी चौथी डेडलाइन पर भी लोगों को इस फ्लाइओवर की सौगात नहीं मिलने वाली है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी इस लेटलतीफी का ठीकरा नगर निगम व बिजली कंपनी पर थोप रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम ने कोलार पाइपलाइन और बिजली कंपनी ने बिजली पोलों की समय पर शिफ्टिंग नहीं की थी, जिसके कारण काम में देरी हो रही है। यही नहीं, आगे काम कब तक पूरा करेंगे, यह भी तय नहीं है। यह फ्लाइओवर एमपी नगर क्षेत्र में गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बनाया जा रहा है।

बता दें कि एमपी नगर में नापतौल विभाग के पास से गायत्री मंदिर के सामने तक 200 मीटर की कोलार पाइपलाइन शिफ्ट होना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा नगर निगम के खाते में फरवरी में ही एक करोड़ जमा करा दिए गए, लेकिन चार माह बाद भी अब तक यह काम शुरू नहीं हुआ। वहीं फ्लाइओवर के लिए बोर्ड आफिस चौराहा से गायत्री मंदिर तक बिजली की हाइटेंशन लाइन और 20 पोल शिफ्ट होना है। इसके लिए भी पीडब्ल्यूडी अक्टूबर 2022 में निगम को 38 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है, लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी से अब तक पाइप लाइन की शिफ्टिंग नहीं हो सकी है।

दिसंबर 2022 तक पूरा होना था निर्माण

जीजी फ्लाइओवर का निर्माण कार्य दिसंबर 2020 में शुरू हुआ। इसे दिसंबर 2022 तक पूरा करना था, लेकिन कोरोना लाकडाउन की वजह से चार माह का एक्सटेंशन दिया गया। इसके आधार पर डेडलाइन अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी गई। इसके बाद यह डेडलाइन मई, फिर जून 2023 हो गई।

फिर बढ़ेगी डेडलाइन
आर्किटेक्ट व टाउन प्लानर सुयश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी वल्लभ भवन की ओर जाने वाले आर्म के पिलर का निर्माण कार्य जारी है। वहीं गणेश मंदिर के पास भी काफी काम बचा हुआ है। वहीं नगर निगम और बिजली कंपनी को लाइन शिफ्टिंग में समय लगेगा। इसके बाद बचे हुए निर्माण कार्य पूरें होंगे। इन सब कामों में अभी तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में पीब्डल्यूडी को एक बार फिर डेडलाइन बढ़ानी होगी।

लागत - 126 करोड़ रुपये

एक घंटे में वाहन निकलेंगे - 10 हजार

इनका कहना

कोलार जलप्रदाय की शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लेना होगा। गर्मी में लोगों की परेशानी को देखते हुए इसकी शिफ्टिंग नहीं की गई। एक सप्ताह के अंदर पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

- उदित गर्ग, अधीक्षण यंत्री, जलकार्य, नगर निगम

फ्लाइओवर का सिविल कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। बिजली के पोल और पाइप लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने से इसमें देरी हो रही है। इसके बाद इलेक्ट्रिफिकेशन और सुंदरीकरण कर इसकी लोड टेस्टिंग की जाएगी।

जीजी फ्लाइओवर एक नजर

परियोजना का शुभारंभ - 20 दिसंबर 2020

फ्लाइओवर की लंबाई - 2734 मीटर

फ्लाइओवर की चौड़ाई - 15 मीटर

पिलर बनेंगे - 92

गार्डर लांच होंगे - 91

सिविल वर्क पूर्ण - 90 प्रतिशत

निर्धारित समयसीमा - पहले दिसंबर 2022, अब जून 2023


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.