भिण्ड में विकास की बयार बह रही है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 07-03-2024 12:09 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने प्रदेश की सीमा में इटावा से भिण्ड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन आभार यात्रा के बाद सम्मेलन स्थल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे।

चंबल है वीरों की धरती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिण्ड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहाँ के युवा भारत माता को गौरवान्वित करते रहे हैं। चंबल की धरती में देश के दुश्मनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। भिण्ड में विराजमान वनखंडेश्वर महादेव और ददरौआ के डॉक्टर हनुमानजी के चरणों में प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि कभी भिण्ड की पहचान बीहड़ों और डकैतों से थीं। भिण्ड में अब कानून का राज स्थापित है। विकास की बयार बह रही है। राज्य सरकार चंबलवासियों के जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं से न केवल लोगों की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि देश का मान-सम्मान भी विश्व में बढ़ा है।

जन-जन के मन में है प्रधानमंत्री श्री मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जन-जन के मन में है। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् के सांस्कृतिक भाव को जागृत किया है। कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाए गए और हर व्यक्ति का हक उसे सीधे दिलवाने की व्यवस्था स्थापित की गई। इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण और प्रधामंत्री फसल बीमा योजना की राशि सीधे अंतरित की गई है। जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनंदनीय हैं।

भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र तथा जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी हाई स्कूल लोकार्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें परियाया, मोरा, अखोसर और नरसिंगगढ़ में जल जीवन मिशन के पेयजल कार्यों, 45 गाँवों में नल-जल योजना के कार्यों, भिंड जेल में निर्माण कार्य सहित 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार, गोरमी, आलमपुरय और दबोह में जल प्रदाय योजना, भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, आलमपुर-भगवापुरा मार्ग में सोन नदी पर पुल और गौर पुल, मेंहदा, कुरथर, भांपर और शाहपुरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सेवढ़ा से कनवार और जामना से मानपुरा सड़क मार्ग, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र, जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल तथा अटेर में अर्द्ध शहरी थाने का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजना के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए, श्रीमती शारदा बघेल को पति की आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह व श्री अमरीश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विशाल जनसमूह ने सहभागिता की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.