सर्दियों की शुरूआत... ​बदला मौसम का मिजाज, जानें एमपी में मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 17-10-2024 11:48 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हालांकि बुधवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन गुरुवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी में अवदाब एवं हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने और अवदाब के क्षेत्र के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट के मध्य में टकराने की संभावना है। इस कारण इंदौर, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

ठंड की दस्तक


राज्य में अब रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है। प्रदेश में रात का सबसे कम 18.1 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया। जबकि प्रदेश के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखा जाए तो छतरपुर जिले के खजुराहो में 35.6 डिग्री सेल्सियस रीवा में 35, भोपाल में 33.5, ग्वालियर में 35.4, इंदौर में 33.01, जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यहां हो सकती है बारिश के आसार


मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा और हरदा जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।


यहां बिगड़ा रहेगा मौसम


इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में जैसे डिंडोरी में कहीं-कहीं वज्रपात झंझावात होने की चेतावनी जारी है। पिछले दिन छिंदवाड़ा, बैतुल और बुरहानपुर में भी बारिश देखी जा चुकी है। मानसून की विदाई के साथ 3 सिस्टमों की एक्टिविटी ने मौसम में बदलाव जारी रखे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.