मंत्राक्ष से हम स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ते हैं: मुनि आदित्य सागर

Updated on 28-03-2026 06:04 PM

इंदौर: नरसिंह वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय 'मंत्राक्ष ध्यान शिविर' के दूसरे दिन शनिवार को साधना का अनूठा उत्साह देखने को मिला। परम पूज्य मुनि आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में प्रातः कालीन सामूहिक मंत्र साधना के दौरान साधकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस वातावरण में हर वर्ग और हर उम्र के साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के दूसरे दिन मुनि आदित्य सागर महाराज ने एक साधक के जवाब में कहा कि "मंत्राक्ष के माध्यम से हम स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की ओर आगे बढ़ते हैं।" उन्होंने विशेष रूप से मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अमूल्य 'बीजाक्षर' प्रदान किए। मुनि ने बताया कि इन अक्षरों और मंत्रों का सही उच्चारण न केवल एकाग्रता बढ़ाता है, बल्कि शरीर की आंतरिक ऊर्जा को भी जागृत करता है।

शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों को लेकर साधकों, विशेषकर युवाओं में काफी उत्सुकता नजर आई। दिनभर चले अलग-अलग सत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जिज्ञासु जन मौजूद रहे। मंत्र साधना के साथ-साथ मुनि ने जीवन प्रबंधन और तनाव मुक्ति के सरल सूत्र भी साझा किए, जिससे साधक काफी प्रभावित दिखे।

तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक महाकुंभ का रविवार 29 मार्च को अंतिम दिन है। आयोजकों ने बताया कि जो लोग अब तक इस शिविर का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनके पास मंत्राक्ष से जुड़ने का यह आखिरी मौका होगा। रविवार को भी प्रातः 5:15 बजे से मंत्र और अक्षरों के मिलन के माध्यम से आत्म - साधना की गहन यात्रा कराई जाएगी।

रविवार को शिविर के अंतिम दिन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंत्र दीक्षा और पूर्णाहुति की मुख्य क्रियाएं संपन्न होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.