महाकाल की कृपा से रेलवे भी मालामाल, उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों से आय हुई दोगुनी

Updated on 25-07-2023 01:56 PM
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से उज्जैन आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्तमान में रोजाना एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना महाकाल मंदिर आ रहे हैं। होटल, ट्रैवल एजेंसी सहित अन्य सेक्टर में खूब कमाई हो रही है। इसमें रेलवे भी पीछे नहीं है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद रेल यात्रियों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। रोजाना 15 हजार से ज्यादा जनरल व एक हजार से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के टिकट बिक रहे हैं। इससे रेलवे को करीब 20 लाख रुपये की आय हो रही है।


उज्जैन रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं 70 ट्रेनें

वर्तमान में उज्जैन स्टेशन पर करीब 70 ट्रेनें रोजाना आती-जाती हैं। इनसे 60 से 70 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक साल में ही यात्रियों की संख्या में तीन से चार गुना बढ़ोतरी हुई है। रेलवे अधिकारी इसका कारण श्री महाकाल महालोक को बता रहे हैं। पहले स्टेशन से रोजाना सात से आठ हजार ही जनरल टिकट बनते थे। मगर अब यह संख्या लगभग दोगुना से अधिक पहुंच गई है।

15 हजार जनरल टिकट बनते हैं रोज

अधिकारियों का कहना है कि अब रोजाना 15 हजार जनरल टिकट बनना तो मामूली बात हो गई है। शनिवार, रविवार और सोमवार को यह संख्या लगभग 18 से 20 हजार पहुंच जाती है। वहीं आनलाइन टिकट बुकिंग के बाद भी उज्जैन स्टेशन से मेन्युअली रोजाना 800 से एक हजार आरक्षण फार्म के माध्यम से आरक्षित टिकटों कि बुकिंग होती है। औसतन रेलवे को रोजाना 20 लाख रुपये की आय हो रही है। सप्ताह के अंतिम दो दिन व सोमवार को यह आय बढ़कर लगभग 30 लाख रुपये पहुंच जाती है।

825 करोड़ रुपये से होगा स्टेशन का विकास

यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होने के कारण वर्तमान उज्जैन स्टेशन छोटा पड़ने लगा है। यहीं कारण है कि रेलवे ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 825 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। कंसल्टेंसी एजेंसी ने प्लान तैयार कर लिया है। नए प्रोजेक्ट में स्टेशन भवन का प्रवेश द्वार भगवान शिव के त्रिनेत्र के आकार में बनेगा। बाकी दोनों नेत्रों से यात्रियों के निकलने का रास्ता बनेगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन का विकास किया जाएगा।

यहां 52 लिफ्ट और 31 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, रिटेल शाप, मनोरंजन के लिए विशाल रूफ प्लाजा बनेगा। बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था रहेगी। स्टेशन की इमारत ऊर्जा, पानी और अन्य संसाधनों के लिए ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण होगा। पूरे स्टेशन परिसर में वाई-फाई कवरेज होगा। प्रस्तावित योजना में तीन पैदल उपरी पुल शामिल हैं। फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के लिए खेलने की जगह व स्थानीय उत्पादों के लिए जगह भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

संख्या बढ़ी, अब स्टेशन का विकास

श्री महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सिंहस्थ 2028 व यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के विकास की योजना भी बना रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है। - खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.