बच्चे के अपहरण और हत्या के दोषी महिला एवं उसके भाई को आजीवन कारावास

Updated on 23-06-2023 05:45 PM

 भोपाल ।. राजधानी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित समरीन और फरजान दोष सिद्ध पाते हुये आजीवन कारावास एवं 2000 अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई है। एक अन्य आरोपित फरूखा को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया गया। चूंकि घटना दिनांक के समय फरजान 18 वर्ष की उम्र से पांच दिन छोटा था इस कारण उसके विरूद्ध पृथक से अभियोग पत्र प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाद में किशोर के संबंध में किशोर न्यायबोर्ड द्वारा उसका विचारण व्यस्क के रूप में किये जाने की आवश्यकता होने से प्रकरण बोर्ड द्वारा सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अंतरित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुधाविजय सिंह ने पैरवी की ।

यह है मामला

दिसंबर 2021 को फरियादिया शाहिदा ने थाना जहांगीराबाद भोपाल में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसका पुत्र फरदीन लापता है आसपास तलाश करने एवं रिश्तेनदरों के यहा तलाश करने पर कही नही मिल रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा जांचकी गई जिसमें फरदीन की लाश कल्याण नगर छोला मन्दिर क्षेत्र में मिलने पर थाना छोला मन्दिर द्वारा पंजीबद्ध किया गया।विवेचना के दौरान आरोपिया समरीन, फारूखा तथा फरजान के द्वारा मृतक फरदीन की हत्या झदा कालोनी जहांगीराबाद में अपने निवास पर करके मृतक का शव सफेद बोरी में रखकर आरोपिया समरीन के किराये के मकान कल्याण नगर छोला में ले जाकर शव को ठिकाने लगाने का पता चला। संपूर्ण विवेचना उपरांत आरोपीगण समरीन एवं फरूखा के विरूद्ध अभियोग पत्र सक्षम न्यायालय में पेश किया गया तथा विधि विरूद्ध बालक फरजान के विरूद्ध पृथक से अभियोग पत्र प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विधि विरूद्ध किशोर के संबंध में किशोर न्यायबोर्ड द्वारा उसका विचारण व्यस्क के रूप में किये जाने की आवश्यकता होने से प्रकरण बोर्ड द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अंतरित किया गया। न्यायालय द्वारा दिनांक 18.02.2022 को तीनों आरोपीगण पर भादवि की धारा 364, 302, 201, 120बी, 34 के अंतर्गत आरोप विरचित किया गया। अभियोजन साक्ष्य , तर्को एवं दस्तावेजों के आधार पर माननीय न्याायालय द्वारा आरोपीगण को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.