महिला से सरेराह मारपीट, पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बजाय एनसीआर काटकर थाने से किया चलता

Updated on 08-09-2023 01:05 PM
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना पुलिस अपराधों को दबाने और बदमाशों को बचाने के लिए गजब का काम कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज जहां महिला अपराधों को लेकर पर ततकल कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं तो कोलार पुलिस महिला अपराधों पर कार्रवाई करना तो दूर हीलाहवाली करती नजर आ रही है। ताजा मामला कोलार में रहने वाली एक महिला का है। उसके साथ एक युवक ने सड़क पर मारपीट कर दी। जब महिला थाने एफआइआर दर्ज कराने पहुंची तो उसकी शिकायत पर पुलिस ने गैर संज्ञेय अपराध मानते हुए एनसीआर काटकर उसे थाने से टरका दिया। ऐसे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस मामले में आला अधिकारी थाना पुलिस से सवाल जबाव कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गौरव नगर कोलार रोड निवासी मनीषा पाटिल घरेलू काम करती है। वह छह सितंबर को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने स्कूटर पर अपने एक परिचित को लेकर जा रही थी। रास्ते में गड्डा आया तो उन्होंने अपने स्कूटर की रफ्तार को कम कर लिया था। उसी समय उनको लगा कि किसी कुछ फेंककर मारा , जो उनके गाल पर आकर लगा। इससे मनीषा की गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। तभी एक युवक शराब के नशे में आया और उसने महिला से मारपीट करना शुरु कर दी। मनीषा ने मदद के लिए लोगों से शोर मचाया तो आरोपित ने उनका मुंह दबा दिया। कुछ लोग महिला की मदद के लिए आगे बढ़े तो आरोपित खेत की तरफ भाग गया। बाद में महिला अपने पति को साथ लेकर कोलार थाने मामले की रिपोर्ट कराने पहुंची। महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज करने के स्थान पर पुलिस ने एनसीआर काटकर उसे रवाना कर दिया। जबकि पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया था।

एनसीआर और एफआइआर में यह है अतंर

पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज करने के बाद उसे तमाम कानूनी शक्तियां मिल जाती हैं, जिससे पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर सकती है। जबकि एनसीआर दर्ज करने के बाद मामले में पुलिस खानापूर्ति करती है। कुल मिलाकर एनसीआर यानी गैर संज्ञेय अपराध में पुलिस के पास ना तो किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार होता और ना ही वह गंभीरता से मामले की जांच करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.