समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर महिला की मौत, खेत में धान लगाते समय लगा था करंट

Updated on 23-07-2025 12:06 PM
 देवनगर। भोपाल के देवनगर दो महिलाएं खेत में धान लगा रही थीं, तभी वे करंट की चपेट में आ गईं। एक महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूसरी महिला को समय पर 108 एम्बुलेंस नहीं मिल सकी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सदमे की लहर है और 108 एम्बुलेंस सेवा की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं।

महिला ने रास्ते में ही तोड़ा दम

एक महिला की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। करंट लगने के बाद देवनगर स्वास्थ्य केंद्र में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य महिला को थाना देवनगर के वाहन से अस्पताल भेजा गया था।

थाने की गाड़ियों महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार परिजन एम्बुलेंस 108 को काफी देर तक फोन लगाते रहे, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आने से थाने की गाड़ियों से दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया। परिजनों ने एम्बुलेंस 108 की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो महिला की जान बच जाती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.