छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बाल पकड़कर घसीटा

Updated on 15-05-2023 06:45 PM

भोपाल। अयोध्या नगर में एक महिला के साथ शनिवार देर रात आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपित होटल में बैठकर शराब पी कर अश्लील इशारे कर रहे थे। जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बाल पकड़कर घसीट दिया गया। आरोपित एक पुलिसकर्मी के करीबी थे, इस कारण पुलिस छेड़खानी के स्थान पर धमकाने और मारपीट का मामला दर्ज किया, महिला का कहना है कि उसके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज करने का दबाव बनाया गया। अयोध्या नगर में िस्थत राजबंधन होटल पर 35 वर्षीय महिला होटल के बाहर अपने रिश्तेदार के साथ बैठी थी, उस समय एक युवक आया खान खाने आया, जो जो एक पुलिस पुलिसकर्मी की जमीन पर काम करता है। उसने पीडिता की रिश्तेदार को देखकर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। महिला ने विरोध किया तो युवक ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाकर महिला के साथ मारपीट कर दी और उसके बाल पकड़कर घसीट दिया। घटना के बाद जब बवाल मचा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपितों की पहचान ओमप्रकाश , मोहन लोधी, वीरेंद्र राजपूत और उदयभान के रूप में हुई है।

महिला का आरोप , पुलिस मिल गई

महिला का आरोप है कि आरोपित एक पुलिसकर्मी के यहां काम करता है, इसलिए पुलिस ने उनको एफआइआर दर्ज कराने पर धमकाया।मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी के लोग थे, इसलिए छेड़खानी के स्थान पर मारपीट की एफआइआर की गई है। टीआइ नीलेश अवस्थी का कहना है कि मामले में आरोपित पक्ष पर एफआइआर कर ली गई है। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें वह मारपीट के बाद घाव दिखा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.