महिला पटवारी ने ‎ली रिश्वत, हो गया वीडियो वायरल

Updated on 11-12-2021 10:45 PM

 भोपाल प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में एक हिला पटवारी का  रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद हिला पटवारी पर  ‎‎निलंबन की गाजगिर गई है। क्षेत्र के एक किसान से खेत की किताब बनवाने के लिए 1500 रुपये लेते हुए महिला पटवारी का वीडियो वायरल हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर अपलोड हुआ वीडियो जब प्रशासन के पास पहुंचा तो कलेक्टर ने महिला पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है।

मुरैना जिले के जौरा में पदस्थ महिला पटवारी के पास अगरौता हल्का की जिम्मेदारी है। महिला पटवारी का जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वह एक महिला से बात कर रही है और कुछ बैग में डालती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला पटवारी ने खेत की किताब बनवाने के लिए महिला से 1500 रुपये की रिश्वत ली है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

 इस वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासनिक हलके में हडकंप मच गया है। उधर जब यह वीडियो कलेक्टर तक पहुंचा तो उन्हृोंने गंभीरता से लेते हुए महिला पटवारी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है। जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत देने वाली महिला कौन है। हालांकि पहले इस वीडियो को पुराना बताया जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि यह मामला ताजा है। इसके बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो जब प्रशासन के पास पहुंचा तो कलेक्टर ने महिला पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.