स्कूटर सवार महिला पर अज्ञात शख्स ने किया हमला, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Updated on 09-09-2023 12:17 PM

भोपाल। कोलार इलाके में स्कूल सवार एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया और अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों की तरफ भाग निकला। इस हमले में महिला के गाल पर गंभीर चोट आई। जब महिला रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने एफआइआर लिखने के बजाय एनसीआर (गैर-संज्ञेय अपराध) काटकर उसे रवाना कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों तक जब यह मामला पहुंचा, तो उनके कहने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

नहर के पास किया था हमला

पुलिस के मुताबिक मनीषा पाटिल (29) गौरव नगर में रहती हैं और गृहणी हैं। उनके पति दीपक पाटिल वन भवन में नौकरी करते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मनीषा अपनी स्कूटर से पति दीपक को लेने के लिए डीमार्ट जा रही थी। नहर के पास रास्ते में गड्ढा मिला तो उन्होंने अपनी स्कूटर की रफ्तार धीमी कर ली। इसी बीच किसी ने उन्हें कोई चीज मारी, जिससे उनकी स्कूटर अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरी पड़ी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मुंह और गला दबाने की कोशिश की। मनीषा ने विरोध करते हुए उसके हाथ पर दांत से काट लिया तो पकड़ ढीली पड़ गई। इस दौरान वहां से दो मोटर सायकिलों पर कुछ लोग पहुंचे तो वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की तरफ भाग निकला।

नशे में था हमलावर

मनीषा ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति नशे की हालत में लग रहा था। जब उन्होंने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए एनसीआर काटकर टरका दिया। कुछ समय बाद मामला इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने मनीषा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चाकूबाजी का केस दर्ज कर लिया। जबकि पूर्व में पुलिस ने इस मामले में एनसीआर काटकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.