लिफ्ट लेकर लोगों को लूट करने वाली महिला अपने साथी के साथ गिरफ्तार

Updated on 25-07-2023 01:32 PM
भोपाल । शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक शातिर लुटेरी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला लोगों से वाहनों पर लिफ्ट लेकर अपने साथी के साथ मिलकर उनको सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट लेती थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अन्य मामले सामने आ रहे हैं।शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक डी मार्ट पीछे छोटी मस्जिद के पास गेंहूखेड़ा निवासी 21 वर्षीय फरीद खान केब बाइक चलाता है। 20 जुलाई को रात साढ़े नौ बजे को ललित नगर पेट्रोल पंप के पास एक युवती मिली, उसने कहा कि उसे एमपीनगर जाना है। उसके यूपीआइ एप काम नहीं कर रहा है , अगर वह उसे छोड़ देगा तो वह उसे 80 रुपये देगी। यह सुनकर रफीक खान उसकी बातों में आ गया। और उसे एमपीनगर छोड़ने आया लेकिन युवती एमपीनगर उतरने के वजह उसे ईदगाह हिल्स मदर इंडिया कालोनी लेकर पहुंच गई और वहां पर अपने साथी के साथ मिलकर उससे अड़ीबाजी कर उसका स्कूटर और मोबाइल लूटकर ले गए। 21 जुलाई को फरीद ने मामले की शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर मामले में एफआइआर दर्ज कराई। बाद में इस गंभीर घटना को देखते हुए आला अधिकारियों को जानकारी दी गई।आला अधिकारियों ने एक टीम बनाकर आरोपितों को गिरफ्तारी शुरु की।

इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की पहचान कर ली। सबसे पहले पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी बाग फरहत आफजा थाना ऐशबाग निवासी 19 वर्षीय गुलनाज उर्फ रिमशा को गिरफ्तार किया, वह विवाहित है। उसके बाद उसके साथी विश्वकर्मा नगर करोंद थाना निशातपुरा निवासी 19 वर्षीय सैय्यद साहील अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने शाहजहांनाबाद के कोहेफिजा में इसी तरह से लूट की थी। आरोपितों से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों और भी इस तरह की वारदात की है। इसमें पीड़ित का इंतजार है।


झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लूट लेती थी

पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने बताया कि महिला और उसका शादी पीडितों को छेड़खानी और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लूट कर लेते थे।बदनामी के डर से लोग शिकायत करने नहीं आते थे। इन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लोग अब सामने आने शुरु हो गए हैं। इधर, गिरफ्तारी के बाद आरोपित से लूट का करीब ढाई लाख का माल बरामद हुआ है। इसमें बाइक और मोबाइल शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.