महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Updated on 16-02-2024 12:22 PM

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने गुरूवार को पर्यावास स्थित कार्यालय में मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निगम के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से परिचय लिया। निगम द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि निगम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं चहुँमुखी विकास के लिये भरसक प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की स्थापना 1988 में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के चहुँमुखी विकाaस के उद्देश्य को लेकर की गई। महिला के कल्याण के लिये निगम द्वारा योजनाओं का संचालन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। निगम को उत्तम कार्य के लिये यूएन अवार्ड, सीताराम राव लाइवलीहुड अवार्ड,स्कॉच अवार्ड जैसे अवार्डों से सम्मानित किया गया है। बैठक में निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती निधि निवेदिता, निगम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, महाप्रबंधक श्री अरविंद सिंह भाल एवं प्रबंधक श्रीमती टीना पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.