एमपी की महिलाओं ने सुनाई सक्सेज स्टोरी:धार की रुचिका बोलीं- मैरिज गार्डन शुरू करना है; अमित शाह ने कहा - डिटेल दो, लोन दिलवाएंगे

Updated on 09-07-2025 03:29 PM

धार की रुचिका परमार ने कहा- संस्था में है 2508 सदस्य, 15 करोड़ का टर्नओवर

धार जिले की नौगांव PACS की प्रबंधक रुचिका परमार ने बताया कि उनकी संस्था में 2508 सदस्य हैं। हम सालाना लगभग 15 करोड़ रुपये का नकद और खाद वितरण करते हैं। अभी खाद वितरण, समर्थन मूल्य और PDS का काम कर रहे हैं। हमारी संस्था के पास 1 एकड़ अनुपयोगी जमीन है, जिसमें मैरिज गार्डन खोलने का प्रस्ताव रखा है।

अमित शाह ने पूछा - जमीन कितनी है?रुचिका - एक एकड़।शाह ने कहा - जिला सहकारी बैंक से डिटेल लेकर आइए, हम जरूर लोन दिलाएंगे। PACS को आय बढ़ाने के लिए नई गतिविधियां अपनानी होंगी। हर घर नल योजना का मेंटेनेंस, CSC सेंटर, डेयरी, माइक्रो एटीएम, बैंक मित्र जैसे विकल्प हैं।

शाह ने पूछा – खाद का हिस्सा कितना है?

रुचिका - करीब 3 करोड़।शाह - व्यापार अच्छा कर रही हैं आप। यही दिशा है PACS की समृद्धि की।

सुदामा अछालिया बोलीं – ड्रिप से 75% तक बढ़ा मुनाफा

धार जिले के नालछा की किसान सुदामा अछालिया ने कहा कि पहले खेती में मुनाफा नहीं था, लेकिन अब हम मल्चिंग, ड्रिप जैसी आधुनिक तकनीक से टमाटर, मक्का और सोयाबीन की खेती कर रहे हैं। संस्था से बिना ब्याज लोन भी मिलता है।

शाह ने पूछा – मुनाफा कितना बढ़ा?सुदामा - 25% से बढ़कर 75% हो गया है।शाह - मंडी में भेजने की जगह भारत सरकार के एप पर रजिस्ट्रेशन कराओ, ताकि MSP से ज्यादा रेट मिलने पर आप बाजार में बेचो, कम रेट होने पर सरकार खरीदेगी।

सुदामा का सुझाव - मक्का लगाने की जो नई हाथ से चलने वाली मशीन है, वह अगर सोसाइटी में सब्सिडी पर मिले तो फायदा होगा।शाह ने जवाब दिया – हमने नई योजना शुरू की है, जिसमें PACS मशीनें लेकर किराए पर किसानों को दे सकती हैं। आप अपने PACS का नाम भेजिए।

रायसेन के कुंवर सिंह बोले – नेपियर घास से किसान को मिल रहा 1 लाख प्रति एकड़ मुनाफा

रायसेन के सलामतपुर PACS के कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि उनकी समिति ने 50 एकड़ में नेपियर घास लगाई है, जिससे किसानों को कम लागत में प्रति एकड़ एक लाख रुपए तक का लाभ मिल रहा है। एक मशरूम कंपनी से टाईअप भी किया है।

शाह ने कहा – आपके बायलॉज में संशोधन हो चुका है, इसलिए अब और भी गतिविधियां कर सकते हैं। जिला सहकारी बैंक के इंस्पेक्टर्स से समझें कि और क्या-क्या किया जा सकता है।

कुंवर - पीएम अन्न भंडारण योजना के तहत 3000 टन का वेयरहाउस बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

खरगोन के वीरेंद्र सिंह बोले – जनऔषधि केंद्र से छह महीने में 8 लाख की बिक्री

वीरेंद्र सिंह चौहान, खरगोन की समिति के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था जनऔषधि केंद्र चलाती है, जहां 50% से 90% तक सस्ती दवाएं मिलती हैं। छह महीने में करीब 8 लाख रुपये की बिक्री हुई है। एक B-Pharma केमिस्ट को नियुक्त किया है और घर-घर पर्चे बांटकर प्रचार भी किया है।

शाह ने पूछा – अस्पताल से कितनी दूर है केंद्र?वीरेंद्र - 300 मीटर।शाह – गांव में पर्चे लगवाओ कि BP की दवा सिर्फ 10% रेट पर मिलती है, इससे केंद्र पॉपुलर होगा।

शाह – डॉक्टर आपकी दवाएं लिखते हैं? वीरेंद्र – जी हां, डॉक्टर जनऔषधि की दवाएं लिखते हैं।

अमित शाह ने सभी प्रतिनिधियों को कहा कि PACS को केवल खाद वितरण तक सीमित न रखें। खाली जमीन का उपयोग करें, मशीन किराए पर दें, जनऔषधि केंद्र खोलें, और नई तकनीकों को अपनाएं ताकि गांव आत्मनिर्भर बनें और समितियां खुद लाभ में रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.