सिंधी समाज की महिलाएं भीराजनीति में सक्रिय होंगी, दो दिनी सम्मेलन में बनी रणनीति

Updated on 31-07-2023 12:55 PM
संत हिरदाराम नगर। सिंधी समाज की महिलाएं भी अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। सिंधी कल्याण समिति के सम्मेलन में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर राजनीति में सक्रिय रहने का संदेश दिया। समिति का दो दिवसीय सम्मेलन समाज की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत का सहेजने एवं राजनीति में सक्रिय होकर सेवा करने के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।

हलालपुर स्थित सनसिटी गार्डन में आयोजित सम्मेलन में पहली बार भोपाल के अलावा लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों से महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल की सचिव रीटा बजाज, नीता इसरानी, सुषमा खत्री, बालाघाट से शैफाली बुधरानी, मैहर से रिया सावलानी एवं शीतल भावनानी के अलावा संत हिरदाराम नगर से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मंच पर पहुंचकर राजनीति में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी एवं नरेश ज्ञानचंदानी की मौजूदगी में किया था।

समाज ने दिए शूरवीर और सेनानी

सम्मेलन के समापन सत्र में वक्ताओं ने सिंधी समाज के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला। दिल्ली से आए चिंतक डा. अशोक पांडेय ने कहा किसिंधी समाज ने देश को कई शूरवीर और सेनानी दिए हैं। कांग्रेस के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जेबी कृपलानी भी सिंधी समाज से थे। पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य के लेखक पीयूष बबेले ने कांग्रेस के विचार और विरासत पर अपने विचार रखे। मप्र विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी ने कहा किदेश में फैल रही नफरत को दूर करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। सम्मेलन स्थल पर सिंधी समाज की सांस्कृतिक विरासत का संदेश देती चित्र प्रदर्शन भी लगाई गई थी। समाज के प्रबुद्धजनों ने व्यापार के साथ राजनीति एवं जनसेवा के लिए समय निकालने का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.