इंदौर में नारी शक्ति तय करेगी प्रत्याशियों की जीत की राह, जिले में 49.44 प्रतिशत महिला मतदाता

Updated on 25-10-2023 12:51 PM

 इंदौर। सभी राजनितीक दल महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। चुनावी वादों में भी महिलाओं के लिए योजनाएं लागू करने की बात कह रहे हैं। क्योंकि महिलाओं मतदाता ही प्रत्याशियों की जीत की राह तय करेगी। इंदौर जिले की नौ विधानसभा में कुल 49.44 प्रतिशत महिला मतदाता है।

सोच समझकर करती हैं मतदान

इंदौर जिले में कुल 27,62,507 मतदाता है, जिनमें से महिला मतदाता 13,65,871 और पुरुष मतदाता 13,96,525 है। महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रही है कि अपने पति या परिवार के कहने पर किसी को मत कर दें। क्योंकि अब महिलाएं खुद राजनीतिक समझ रखने लगी हैं। वह राजनितीक दल की जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों को भी सोच समझकर ही मतदान करती हैं।

प्रत्याशियों के परिवार की महिलाएं भी कर रहीं प्रचार

यही कारण भी है कि अब राजनीतिक आयोजन के मंचों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी नजर आने लगी हैं। सबसे अधिक महिला मतदाता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में हैं। यहां 2,04,853 महिला मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशियों के साथ ही उनकी पत्नी और परिवार की महिलाएं भी प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि इंदौर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से मालिनी गौड़ (भाजपा), विधानसभा क्षेत्र सांवेर से रीना बौरासी सेतिया (कांग्रेस) और विधानसभा महू से उषा ठाकुर(भाजपा) को प्रत्याशी बनाया गया है। इन सभी महिला प्रत्याशियों के सामने पुरुष प्रत्याशी ही मैदान में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.