महिलाओं द्वारा संचालित शिवपुरी का संयंत्र देशभर में बनेगा उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-10-2021 07:33 PM

भोपाल जनकल्याण और सुराज अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शिवपुरी में 17.35 करोड़ रूपये लागत केटेक होम राशन संयंत्र’’ की चाबी महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की महिलाओं द्वारा संचालित यह संयंत्र पूरे देश के महिला स्व-सहायता समूहों के लिये बड़ा उदाहरण बनेगा। संयंत्र का मुनाफा महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केवल ठेकेदार और बड़े कारोबारी ही उद्योग नहीं चला सकते। महिलायें भी अब उद्योग धंधे चलाने में सक्षम हो चुकी हैं। इसी सोच के साथ शिवपुरी केटेक होम राशन संयंत्र’’ के संचालन की जिम्मेदारी महिला संस्था को सौंपी गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में अब महिलायें भी कल-कारखाने चलायेंगीं। इसके लिये प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी।


शिवपुरी केटेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन अभी तक एमपी एग्रो द्वारा किया जा रहा था। अब इसका संचालन महिला आजीविका सहकारी संस्था द्वारा किया जाएगा, जिससे इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संयंत्र का अवलोकन भी किया।


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, शिवपुरी जिले के प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों की महिला समूहों से बनी है यह समिति राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2018 में महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी समिति शिवपुरी मर्यादित का गठन हुआ था। इस समिति में ग्वालियर संभाग के सभी 5 और चंबल संभाग के सभी 3 जिले शामिल हैं। यही समिति अबटेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन करेगी।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.