मध्य प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूह संभालेंगे राज्य मार्गों पर नौ टोल प्लाजा

Updated on 02-06-2025 11:12 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश के नौ टोल प्लाजा का संचालन महिला स्वसहायता समूहों के हाथों में दिया जाएगा। यह वे टोल हैं, जहां सालाना दो करोड़ रुपये से कम राजस्व आता है। इनमें राज्य मार्ग -25 उज्जैन- शाजापुर अकोदिया- सारंगपुर रोड, उज्जैन -नीमच मनासा रोड़, उज्जैन- गोगापुर-घोंसला रोड, ग्वालियर-मोहनपुर- बेहट रोड, ग्वालियर- डबरा- भितरवार-हरसी रोड, सागर -बीना-खिमलासा–माल्थोन, भोपाल-गंज बसोदा, सिरोंज रोड, रीवा- हरदुआ-चाकघाट रोड और धार-सरदारपुर- बाघ रोड का संचालन महिला स्वसहायता समूहों को दिया जाएगा।

समूह की महिलाओं को टोल से प्राप्त राजस्व की 30 प्रतिशत राशि कमीशन बतौर दी जाएगी। वहीं 70 प्रतिशत राजस्व राजमार्ग निधि में जमा किया जाएगा। इससे सड़कों का उन्नयन और रख-रखाव किया जा सके। इन टोल नाकों पर केवल महिला स्टाफ तैनात की जाएगी। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

टोल टैक्स वसूली का काम

जिन मार्गों पर वार्षिक अनुमानित संग्रह (एपीसी) दो करोड़ से कम होता है, वहां उपभोक्ता शुल्क संग्रहण (टोल टैक्स वसूली) का काम स्वसहायता समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन के अनुमोदन पर दिया जाता है।

निगम द्वारा टोल प्लाजा की भौतिक अधोसंरचना जैसे केनोपी, फास्टैग सुविधा, शौचालय बनाकर दिया जाता है। बता दें कि एक साल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन सड़क मार्ग मलहेरा -चांदला, शाजापुर- दोपाड़ा- नलखेड़ा और उज्जैन-मक्सी सड़क पर टोल वसूली स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.