डॉक्टरों के इंतजार में भूखी-प्यासी बैठी रहीं महिलाएं

Updated on 01-12-2021 08:36 PM

भोपाल प्रदेश के श्योपुरजिले में आयोजित नसबंदी शिविर में हिलाएं डॉक्टरों के इंतजार में सुबह से शाम तक बैठी रही लेकिन डॉक्टर साहब नहीं पहुंचे। नसबंदी शिविर का आयोजन श्योपुर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा परकिया गया था। सुबह से महिलाओं को घंटों भूखा-प्यासा रहकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा, लेकिन सर्जन शाम तक नहीं पहुंचे। यहां बता दें, कि बड़ौदा अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को नसबंदी शिविर लगता है।

जिसमें सर्जन ऑपरेशन करने पहुंचते हैं, लेकिन वह देर शाम तक अस्पताल नहीं पहुंचे। नसबंदी के लिए बड़ौदा क्षेत्र की 70 महिलाओं को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था। बह 8 बजे से ही महिलाएं अस्पताल पहुंचना शुरू हो गई थीं। महिलाओं की जांच भी हो गई, लेकिन शाम छह बजे तक सर्जन ही नहीं पहुंचे।

इस दौरान महिलाओं के छोटे छोटे बच्चे स्वजनों की गोद में रोते बिलखते रहे। महिलाओं उनके स्वजनों का कहना था कि जब डॉक्टर को नहीं आना था तो हमको क्यों बुलाया गया। श्रीपुरा निवासी धनजीत बैरवा का कहना था कि 10 माह के बच्चे को लेकर आए हैं। सुबह 8 बजे ही गए थे लेकिन अब तक डॉक्टर नहीं आए। बुढेरा निवासी गणेशी बाई अपनी बेटी संजया बाई का ऑपरेशन करवाने सुबह 8 बजे से भूखी प्यासी बैठी रही हैं। अस्पताल में जब शाम तक डॉक्टर नहीं पहुंचे तो नाराज महिला उनके स्वजनों ने कलेक्टर स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत कर दी।

 इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा, एडीएम टीएन सिंह देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और सर्जन के देरी से अस्पताल पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होने महिलाओं को आश्वासन दिया कि चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।साथ ही कलेक्टर ने महिलाओं उनके अटेंडरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई वाहनों ने घर पहुंचाया।महिलाओं के साथ आए उनके स्वजनों को भी दिनभर भूखे बैठे रहना पड़ा। इससे महिलाओं में रोष नजर आया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.