महिलाओं ने जूलरी शॉप से उड़ाई हीरे की अंगूठी, मोबाइल और दुपट्टा बना चोरी का हथियार, घटना का CCTV आया सामने

Updated on 28-10-2024 11:46 AM
ग्वालियर: दिवाली के सीजन में जूलरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। इसी का फायदा लेकर शातिर महिला चोर का गिरोह भी एक्टिव होता दिख रहा है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां एक जूलरी शॉप से दो महिलाओं ने हीरे जड़ित अंगूठी चुरा ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना दौलतगंज स्थित किसना जूलरी की है। दोपहर करीब 3 बजे दो महिलाएं दुकान पर आईं। उन्होंने खुद को ग्राहक बताया और गहने दिखाने को कहा। महिला कर्मचारी ने उन्हें गहने दिखाने शुरू किए।

ऐसे दिया घटना को अंजाम


इस दौरान एक पीले सूट पहने महिला ने चालाकी से एक हीरे की अंगूठी चुरा ली, उसकी हाथों की सफाई ऐसी थी कि किसी को पता ही नहीं चला। उसने अंगूठी को अपने मोबाइल फोन के नीचे छुपा लिया और फिर उस पर अपना दुपट्टा डाल दिया। इसके बाद दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा


शाम को जब दुकानदार ने गहनों की गिनती की तो उसे एक अंगूठी कम मिली। दुकानदार ने CCTV फुटेज चेक किया तो उसमें दो महिलाओं को अंगूठी चुराते हुए देखा। दुकानदार ने CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया और महिलाओं को चेतावनी दी कि शनिवार शाम तक अंगूठी वापस कर दें। लेकिन, महिलाएं अंगूठी वापस करने नहीं आईं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


इसके बाद दुकानदार ने शनिवार देर रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.