रक्षाबंधन पर सिटी बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, ननि कर्मचारियों को पर्व से पूर्व मिलेगा अगस्त का वेतन

Updated on 29-08-2023 01:39 PM

भोपाल। शहर की महिलाओं व नगर निगम के कर्मचारियों को महापौर मालती राय ने रक्षाबंधन के त्योहार पर तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें और हंसी-खुशी के साथ त्योहार मना सकें, इसलिए 30 अगस्त को उन्हें बीसीएलएल की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं हर माह वेतन की लेटलतीफी से परेशान निगम कर्मियों को भी इस बार त्योहार से पहले अगस्त माह के वेतन का अग्रिम भुगतान किया जाएगा।

नगर निगम में हैं 16 हजार कर्मचारी

बता दें कि नगर निगम के अलग-अलग विभागों में लगभग 16 हजार कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें 14 हजार कर्मचारी तो सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में हैं। जिनके जिम्मे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था है। जबकि अन्य कर्मचारी जलकार्य, फायर ब्रिगेड, विद्युत शाखा, सीवेज साखा, उद्यानिकी, झील संरक्षण प्रकोष्ठ कर्मचारियों के साथ अन्य शाखाओं में कार्यरत हैं। इन्हें नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब होने की वजह से बीते तीन वर्षों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। हालांकि इस बार महापौर ने आश्वासन दिया है कि अगस्त माह का वेतन 30 अगस्त यानी रक्षा बंधन से पहले दिया जाएगा।

महिलाओं को भी मिली सौगात

इधर, महापौर ने रक्षाबंधन के मौके पर शहर की महिलाओं को बीसीएलएल की बसों में मुफ्त सफर का उपहार दिया है। यानी महिलाएं शहर में 24 मार्गों पर चलने वाली 360 सिटी (रेड) बसों में से किसी भी रूट और किसी भी बस में सफर कर सकती हैं। इसके लिए निगमायुक्त ने सभी बस आपरेटर को निर्देशित कर दिया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.