महिला दिवस पर आज भोपाल की सिटी बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं

Updated on 08-03-2024 12:08 PM
भोपाल। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बीसीएलएल ने नारीशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें आज नगरसेवा बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है। शहर के अंदर कहीं भी आने-जाने पर बीसीएलएल की किसी भी बस में उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा। इसकी फैसला आइएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित गुरुवार को बीसीएलएल की बोर्ड बैठक में लिया गया है। इसका प्रस्ताव बैठक में महापौर मालती राय ने रखा था, जिसे अन्य सदस्यों ने भी सहमति दे दी। बता दें कि अभी शहर के करीब 18 मार्गों पर 280 बसों का संचालन किया जा रहा है।

बस आपरेटरों को दी सूचना

दरअसल गुरूवार को नगर निगम की होल्डिंग कंपनी बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई गई थी। इसमें बीसीएलएल के पूरे प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई। बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में महापौर मालती राय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार बीसीएलएल की सभी बसों में महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने का सुझाव रखा। जिस पर डायरेक्टर्स ने चर्चा कर इसकी मंजूरी दी। इस संबंध में बीसीएलएल अधिकारियों ने सभी बस आपरेटरों को भी इसकी सूचना भेज दी है।

ई-बाइक के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

महापौर मालती राय की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में प्रभारी निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में महापौर ने कहा कि ई-बाइक्स की चार्जिंग के लिए शहर के प्रमुख स्थलो पर चार्जिंग स्टेशन बनाएं। जिससे कि शहर में हरित परिवहन को बढ़ावा मिले और पर्यावरण सुरक्षित भी रहे। इसके लिए महापौर ने सेंट्रल गवर्मेंट की पीएम ई-बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। इस बैठक के महापौर, अपर आयुक्त पवन सिंह और बीसीएलएल की सीईओ निधि सिंह, एसडीएम भूपेंद्र गोयल, एमआइसी सदस्य मनोज राठौर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.