नगर निगम परिषद की बैठक में नहीं बोले जा सकेंगे, झूठ, फरेब, रंगा-बिल्ला और पप्पू जैसे शब्द

Updated on 07-10-2023 01:05 PM
भोपाल। नगर निगम की परिषद बैठक में अब पार्षद झूठ, फरेब, मिथ्या, चवन्नी छाप, रंगा-बिल्ला और पप्पू जैसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ऐसे 838 शब्दों की सूची जारी की है, जिन्हें असंसदीय माना है। हालांकि अनजाने में ऐसे शब्द बोले जा सकते हैं, लेकिन जान-बूझकर इन शब्दों का इस्तेमाल करने पर संबंधित पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निगम की कार्रवाई से ऐसे शब्दों को विलोपित कर दिया जाएगा।

नगर निगम का दावा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर किसी नगरीय निकाय द्वारा असंसदीय शब्दों की सूची जारी की गई है। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया कि इस संबंध में पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से चर्चा की गई, फिर मप्र विधानसभा में असंसदीय और अमर्यादित शब्दों का अध्ययन किया गया। इनमें से 838 शब्दों को हमने चुना है, जो भोपाल नगर निगम पर लागू किए हैं। यह एक नई परंपरा है। यह लोकाचार, लोक व्यवहार, सदन मर्यादा, आसंदी का सम्मान और सदन में सदस्यों के एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव को देखते हुए शुरू कर गई है।

 

पार्षदों को पढ़ने के लिए दी जाएगी बुकलेट

 नगर निगम द्वारा असंसदीय शब्दों की एक बुकलेट छपवाई गई है। यह पार्षदों को भी दी जाएगी, जिससे इसे पढ़कर वो परिषद की कार्रवाई के दौरान अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल न करें। वहीं, यदि इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, तो पार्षदों को प्रमाणित करना होगा।

 

मिथ्या शब्द को लेकर हुआ था विवाद, इसलिए बनाई सूची

11 सितंबर को आयोजित परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने प्रश्नकाल के दौरान वर्ष 2022-23 से लेकर अब तक किए गए भुगतान और ठेकेदारों के लंबित बिलों की जानकारी मांगी थी, जिस पर एमआइसी सदस्य जीतेंद्र शुक्ला जबाव दे रहे थे, लेकिन इस बीच नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें ये कहते हुए रोक दिया कि आप का जवाब मिथ्यापूर्ण है। इस पर सत्तापक्ष के पार्षदों ने आपत्ति जताई और निगम अध्यक्ष का घेराव करते हुए नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने की मांग करने लगे। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि "मिथ्या" का अर्थ गलत है। इस पर महापौर बोलीं कि मिथ्या का मतलब झूठ भी होता है। हालांकि, कुछ देर हंगामे के बाद कार्यवाही आगे बढ़ी। इसके बाद असंसदीय शब्दों की सूची बनाने की योजना बनाई गई।


इन शब्दों का नहीं कर सकेंगे प्रयोग

असंसदीय शब्दों की सूची में झूठ, गलत, बेशर्म, पप्पू, उल्लू का पठ्ठा, चोर, पागल, शर्म, लफंगे, दुष्ट, भ्रष्ट, ब्लैकमेल, बदमाश, ढोंगी, चवन्नी छाप, चुड़ैल, टुच्चा, पापी, मिस, गुलाम, अनर्गल, महामूर्ख, मूर्ख, चमचे, फरेब, मक्कारी, यार, लात, मोटी अकल, गोबर गणेश, आदमखोर, अंधी, बहरी, गूंगी, शिखंडी, खलनायक, शर्म करो, रंगा बिल्ला, मां कसम, तमाशा, पप्पू पास हो गया, लफड़ा, 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, कुकर्म, हरिजन, नौटंकी, फर्जी, ढोंग, बंदरबांट, नाजायज, शर्म, बेवकूफ, श्राप, गुंडा, बोली, कांव-कांव, काला समेत अन्य शब्दों को शामिल किया गया है।

इनका कहना

कोई भी प्रस्ताव पहले मेयर इन काउंसिल में आता है, इसके बाद उसे परिषद में बहुमत के आधार पर पारित किया जाता है। निगम अध्यक्ष के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं कि वो कानून बना सकें। उनके पास केवल गलत भाषा का उपयोग करने पर संबंधित पार्षद को सदन से बाहर करने का अधिकार है।

                                                                                                           - शबिस्ता जकी, नेता प्रतिपक्ष

 

यदि कोई गलती से असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करेगा तो वो प्रोसीडिंग का हिस्सा नहीं होगा। उस शब्द को विलोपित कर दिया जाएगा, लेकिन यदि कोई जानबूझकर करता है, तो अध्यक्ष के पास उसे सदन से बाहर करने का अधिकार है। आज से ही ये शब्दावली नगर निगम में लागू हो जाएगी।

 

 

                                                                                  - किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष, नगर निगम परिषद

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.