बीआरटीएस लेन से जालियां हटाने का काम तेज, सीवेज पंप हाउस तक सिंगल डिवाइडर बनेगा

Updated on 01-02-2024 12:26 PM
भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने बीआरटीएस लेन से जालियां हटाने का काम तेज कर दिया है। हलालपुर से इसाई कब्रिस्तान तक जालियां निकालने क साथ ही बीच के हिस्से में सिंगल डिवाइडर भी बनाया जा रहा है। जालियां निकालने के बाद सीमेंट के बेस को भी तोड़ दिया गया है। बेस तोड़ने से खराब हुए हिस्से पर डामरीकरण किया जा रहा है।

सीमेंट बेस उखाड़कर बिछा रहे डामर की परत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर राजधानी भोपाल में बीआरटीएस कारिडोर हटाया जा रहा है। लालघाटी से हलालपुर तक तक का हिस्सा पहले ही हटाया जा चुका है। हलालपुर से सीहोर नाके तक लेन हटाने का काम लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। विभाग ने जालियां निकालने के साथ इसकी शुरूआत की है। बुधवार को काम तेज कर दिया गया। इसाई कब्रिस्तान तक लेने के दोनों छोर तक की लगभग सभी जालियां निकाल ली गई हैं। सीमेंट बेस उखाड़कर यहां डामर की परत बिछाई जा रही है।

सीवेज पंप हाऊस तक सिंगल डिवाइडर

बीआरटीएस लेन बनने से पहले लालघाटी से सीहोर नाके तक सिंगल डिवाइडर था। अब फिर से सिंगल डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव है। मेन रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है। ब्रिज का एंट्री प्वाइंट टी वार्ड नाके पास स्थित सीवेज पंप हाऊस के पास होगा। इसे देखते हुए फिलहाल हलालपुर से पंप हाऊस तक ही सिंगल डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव है। एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण सिंगल पिलर योजना के तहत होगा। पिलर बनने के बाद मेन रोड पर सेफ्टी डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव है।

बैरागढ़ मेन रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है इसे देखते हुए फिलहाल हलालपुर से सीवेज पंप हाऊस तक बीच के हिस्से में डिवाइडर बनाया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा होगा। ब्रिज बनने के बाद मेन रोड पर अलग डिवाइडर बनाने पर विचार होगा।

- रवि शुक्ला, ओएसडी, पीडब्ल्यूडी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.