संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर तीसरे प्लेटफार्म का काम अंतिम चरण में, दूसरे प्रवेश द्वार को लेकर संशय

Updated on 22-12-2023 12:35 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर तीसरे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रामगंज मंडी से तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम भी तेज हो गया है। पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनों की सूची में शामिल किए जाने के बाद इसके पुनर्विकास एवं सुंदरीकरण का काम भी जारी है है। जल्द ही दूसरे छोर पर प्रबंधक कक्ष निर्माण एवं पार्किंग का काम पूरा हो जााएगा। वर्तमान प्रतीक्षालय की जगह नए आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण करने का प्रस्ताव है।

नए साल में शुरू हो सकता है तीसरा प्लेटफार्म

तीसरे प्लेटफार्म पर नए साल के पहले माह में ही आवाजाही शुरू होने की संभावना है। स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर नया कोटा स्टोन एवं टाइल्स लगाए गए हैं। नए स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निर्माण प्लेटफार्म क्रमांक दो के बाद खाली पड़ी जमीन पर किया जा रहा है। प्लेटफार्म एक पर स्थित वर्तमान प्रबंधक एवं नियंत्रण कक्ष दूसरे पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। बाद में पुराने प्रबंधक कक्ष को प्रतीक्षालय में बदलने का प्रस्ताव है। रामगंज मंडी से आने वाली तीसरी लाइन का काम भी तेज गति से चल रहा है। वर्तमान यहां पर दो प्लेटफार्म हैं। स्टेशन की पुनर्विकास योजना का शुभारंभ पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन किया था।

दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण होना चाहिए

सीटीओ छोर से नया प्रवेश द्वार बनाने का भी प्रस्ताव था, लेकिन फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसका निर्माण होने से 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि संत हिरदाराम नगर की बड़ी आबादी स्टेशन के दूसरे छोर पर निवास करती है। सीटीओ, देवलोक कालोनी, कैंप नंबर 12, पूजाश्री नगर एवं कैलाश नगर आदि कालोनियों में तेजी से बसाहट बढ़ी है। यदि दूसरा प्रवेश द्वार बनता है तो बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। हाल ही में आरओबी को भी स्टेशन से जोड़ने का का निर्णय लिया जा चुका है। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि सेकंड एंट्री गेट के लिए हम डीआरएम से मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.