ईएमएफ रेडिएशन संबंधी जागरूकता' पर कार्याशाला का आयोजन

Updated on 04-12-2023 06:50 PM
भोपाल : अपर महानिदेशक दूरसंचार,मध्यप्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र कार्यालय द्वारा ' ईएमएफ रेडिएशन संबंधी जागरूकता' विषय पर केंद्रित एक कार्यशाला ट्रूबा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड इनफार्मेशन टेक्नॉलजी भोपाल में डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक साइंस के सौजन्य सेदिनांक 30 नवंबर  2023 को आयोजित की गई। विदित हो कि भारत सरकार ,दूरसंचार विभाग के मध्य प्रदेश के मुख्यालय द्वारा मोबाइल टॉवरों से जुड़े ईएमएफ संबंधी रेडिएशन की भ्रांत धारणाओं को दूर करने हेतु जागरूकता कार्यशालाएं प्रदेश स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। यह गतिविधि मुख्यत: जनमानस में मोबाइल टावरों से उत्सर्जित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन संबंधी गलत सूचनाओं,अफवाहों के उन्मूलन एवम वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति जागरूकता एवम्‌ प्रसार के लिए की जा रही है।
इस वर्ष भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और दूरसंचार विभाग के जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी कार्यशालाओं के सत्र विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यशाला का सत्र इस मायने में भी सहायक रहा कि सामान्य जन में टेलीकॉम टावरों की आवश्यकता के प्रति ज्ञान और साथ ही टेलीकॉम टावरों के बारे में विकिरण संबंधी भ्रांतियां अज्ञानता व भय दूर हुए। यह विदित हो कि दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक कार्यालय द्वारा निश्चित समयावधि के अंतराल में इन टॉवरों का तकनीकी ऑडिट किया जाता है और ईएमएफ सिग्नल्स की पावर हेतु विभिन्न प्रकार की जांचें संपादित की जाती हैं। ईएमएफ उत्सर्जन संबंधी जन जागरूकता की कार्यशालाओं में एक्सपर्ट पैनल के अंतर्गत विभाग के आधिकारिक इंजीनियर्स व वैज्ञानिकतथा एम्स से जुड़े डॉक्टरों की सेवाएं ली जाती हैं। यह एक्सपर्ट पैनल नागरिकों के ईएमएफ प्रभाव से संबद्ध सारे प्रश्नों,संदेहों का निराकरण करने में सक्षम होता है।
ट्रूबा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड इनफार्मेशन टेक्नॉलजी भोपालके डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक साइंसके सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला मेंसामान्य नागरिक,कॉलेज फैकल्टी व विद्यार्थी, सर्विस प्रोवाइडर्स,इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स और अन्य स्थानीय कर्मियों ने सहभागिता की और लाभान्वित हुए।इसमें प्राचार्य प्रोफेसर  अमित सक्सेना , HoDबेसिक साइंस डॉजीना हरजीत , HoD इलेक्ट्रानिक्स प्रोफेसरअभिषेक अगवेकर एवं अन्य फैकल्टी का विशेष योगदान रहा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश दूरसंचार विभाग, मध्यप्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक (अनुपालन) मनोज वर्मा ने बताया कि दूरसंचार विभाग का उद्देश्य दिसंबर 2023 तक समस्त गांवों को 4G टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराना एवं 5G सेवाओं को शहरों और महानगरों से जोड़ना है। जिससे कि सूचनाओं और जानकारी का प्रसार निर्बाध और सहज रूप से आमजन सहित ऐसे उद्योगों तक हो सके जो बड़े और अधिकाधिक पहुंच वाले प्रोजेक्ट के लिए कार्य करते हैं। श्री वर्मा ने आगे कहा कि दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य मोबाइल टॉवरों से जुड़ी अवैज्ञानिक सूचनाओं और फैली ग़लतफहमियों को दूर करते हुए संचार विकास की दिशा में सतत् कार्य करना है। उन्होंने इस दौरान वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था आईसीएनआईआरपी के डाटा आधारित शोधों का हवाला भी दिया जिससे प्रमाणित होता है कि मोबाइल टॉवरों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी किस्म का हानिकारक प्रभाव नहीं होता है।कार्यशाला में सहायक महानिदेशक श्री राहुल साहू ने ईएमएफ उत्सर्जन संबंधी विभिन्न तकनीकी जानकारी एवं दूरसंचार विभाग के नियमों के बारे मे प्रतिभागियों को अवगत कराया ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.