तालिबान सरकार में महिलाओं-अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं, इसे मान्यता न दे विश्व निकाय : इसाकजई

Updated on 08-09-2021 08:21 PM
जेनेवा । संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत एवं स्थाई प्रतिनिधि गुलाम इसाकजई ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से घोषित सरकार समावेशी नहीं है। अफगान लोग शासन के ऐसे ढांचे को बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे जिसमें महिलाएं और अल्पसंख्यक शामिल नहीं हों। संयुक्त राष्ट्र में अफगान राजदूत इसाकजई ने वैश्विक संगठन से इस्लामी अमीरात की बहाली को अस्वीकार करने का आह्वान किया। 
तालिबान ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व वाली एक कट्टरपंथी अंतरिम सरकार की घोषणा की, जिसमें प्रमुख भूमिकाएं विद्रोही समूह के हाई-प्रोफाइल सदस्यों को दी गई है। इसमें खूंखार हक्कानी नेटवर्क के विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी को आंतरिक मंत्री बनाया गया है। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर नई इस्लामी सरकार में मुल्ला हसन अखुंद के बाद दूसरे नंबर पर यानी उप-प्रधानमंत्री होंगे।
संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत एवं स्थाई प्रतिनिधि गुलाम इसाकजई ने कहा कि तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार की घोषणा कर दी है। यह किसी भी हाल में समावेशी नहीं है। उन्होंने कहा अफगानिस्तान के लोग, खासकर युवा जो केवल एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान को जानते हैं, शासन की ऐसी संरचना को स्वीकार नहीं करेंगे जो महिलाओं और अल्पसंख्यकों को बाहर रखती हो, सभी के लिए संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करती हो और पूर्व में हासिल उपलब्धियों को संभाल कर नहीं रखती हो।
इसाकजई को पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जून 2021 में संयुक्त राष्ट्र में काबुल का राजदूत नियुक्त किया था। उनकी टिप्पणी कार्यवाहक तालिबान सरकार के गठन को लेकर पूर्ववर्ती गनी शासन द्वारा नियुक्त किसी अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया है। ‘शांति की संस्कृति’ विषय पर उच्च स्तरीय फोरम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा सभागार में अपनी टिप्पणी में, इसाकजई ने कहा हम संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य राष्ट्रों से अफगानिस्तान में शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने में हमारी मदद करने की अपील करते हैं। 
उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि आप इस्लामी अमीरात की बहाली को अस्वीकार करना जारी रखें, तालिबान को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानून के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराएं, एक समावेशी सरकार पर जोर दें। महिलाओं और लड़कियों के साथ तालिबान के व्यवहार एवं उनके अधिकारों को सम्मान देने के संबंध में एक मौलिक सीमा तय करें। अफगानिस्तान में कार्यवाहक सरकार में प्रमुख व्यक्तियों की घोषणा तालिबान द्वारा युद्धग्रस्त अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित पिछले निर्वाचित नेतृत्व को बाहर करने के बाद की गई है। 
संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी सिराजुद्दीन हक्कानी भी अंतरिम तालिबान सरकार का हिस्सा है। हक्कानी, विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी और हक्कानी नेटवर्क की स्थापना करने वाले प्रसिद्ध सोवियत विरोधी सिपहसलार जलालुद्दीन हक्कानी का बेटा, 33 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नया कार्यवाहक आंतरिक मंत्री है। इस मंत्रिमंडल में किसी महिला को जगह नहीं दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.