वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजीटल लर्निंग लेब शनिवार को बड़वानी पहुंची

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

इन्दौर/बड़वानी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल एवं ईडीआईएल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ‘‘वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजीटल लर्निंग लेब‘‘ अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को बड़वानी पहुंची। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने भी उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर इस डिजीटल लर्निंग लेब का निरीक्षण किया एवं मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षको से चर्चा कर जानकारी भी प्राप्त की।

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. जाधव से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के अंतर्गत ईएफए (एज्यूकेशन फॉर ऑल) विद्यालय घोषित किया है। इसके अंतर्गत संस्था के आधारभूत ढांचे को उन्नत करते हुये संस्था के शिक्षको को डिजीटली प्रशिक्षित किया जायेगा। संस्था को विश्व स्तरीय बनाकर सर्वसुविधायुक्त प्रायवेट स्कूल के समकक्ष तैयार किया जायेगा। विद्यार्थियोंं के अध्ययन-अध्यापन हेतु ‘‘माईक्रोसाफ्ट एप‘‘ के माध्यम से ऑन लाईन कक्षाए भी प्रारंभ की जा चुकी है। जिससे कोरोना काल में विद्यार्थी अपना अध्ययनक्रम जारी रखकर लाभान्वित हुये है।

उन्होंने बताया कि इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल एवं ईडीआईएल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ‘‘वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजीटल लर्निंग लेब‘‘ अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को बड़वानी पहुंची है। इस मोबाइल बस द्वारा अध्यापको को बैसिक कम्प्यूटर, एमएस, एक्सेल, पीपीटी पावर पाइंट आदि की जानकारी देकर डिजीटली शिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने भी शनिवार को इस मोबाइल बस का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षको को भी प्रोत्साहित किया है कि वे अपने इस प्रशिक्षण का उपयोग विद्यार्थियों को दैनिक अध्यापन में करें। जिससे संस्था के विद्यार्थी के इस विद्या में पारंगत हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.