वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे आज, कलर नहीं, ये खून है:भोपाल की नवाब जहां ने कैनवास पर उतारी पत्रकारों की पीड़ा

Updated on 03-05-2025 02:14 PM

भोपाल की चर्चित चित्रकार नवाब जहां बेगम ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ पर एक ऐसी कलाकृति तैयार की है, जो पत्रकारिता की ताकत, चुनौतियों और उससे जुड़े बलिदानों को बेहद मार्मिक तरीके से सामने लाती है। यह 2x3 फीट की एक्रेलिक पेंटिंग न केवल एक कलात्मक रचना है, बल्कि वैश्विक पत्रकारिता को समर्पित एक प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि भी है।

पेंटिंग में ‘वर्ल्ड जर्नलिज्म’ को 25 भाषाओं में दर्शाया

नवाब जहां की इस अनूठी पेंटिंग में ‘वर्ल्ड जर्नलिज्म’ शब्द को अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, फ्रेंच, जापानी, कोरियन, अरबी, फारसी, रूसी, जर्मन, हिब्रू और वियतनाम जैसी 25 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में लिखा गया है। हर भाषा के शब्दों में पत्रकारिता के संघर्ष और उसकी जिम्मेदारी का भाव छुपा है। यह कलाकृति इस बात को भी दर्शाती है कि पत्रकारिता की आज़ादी केवल एक देश की नहीं, बल्कि वैश्विक समाज की साझा विरासत है।

खून के धब्बे बने पत्रकारों की कुर्बानी का प्रतीक

इस पेंटिंग की सबसे मार्मिक बात है- इसमें बने खून के धब्बे। आर्टिस्ट नवाब जहां कहती हैं, “यह धब्बे केवल रंग नहीं, बल्कि उन पत्रकारों की याद हैं, जिन्होंने सच्चाई के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। कई रिपोर्टर फिजिकल हमलों, मानसिक उत्पीड़न, जेल और जानलेवा खतरों के बावजूद भी मैदान में डटे रहते हैं।”

10 साल में 1000 से ज्यादा पत्रकारों की जान गई

नवाब जहां ने बताया कि पिछले एक दशक में दुनियाभर में करीब 1000 पत्रकारों ने युद्ध, आतंक और तानाशाही के बीच रिपोर्टिंग करते हुए अपनी जान गंवाई है। चाहे सीरिया और अफगानिस्तान के संघर्ष क्षेत्र हों या लोकतांत्रिक देशों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई — पत्रकारों ने हर जगह अपनी भूमिका निभाई, कई बार जान की कीमत पर।

प्रेस की आज़ादी कोई सुविधा नहीं, एक जिम्मेदारी है

नवाब जहां की यह पेंटिंग पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार मिशन के रूप में दिखाती है। यह याद दिलाती है कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता केवल अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं, बल्कि वह मशाल है, जिसे थामने के लिए जज्बा और बलिदान चाहिए।

भोपाल की वह आर्टिस्ट, जिसकी पेंटिंग्स न्यूयॉर्क तक पहुंचीं

  • नवाब जहां ने 2018 में हमीदिया कॉलेज से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग में एमए किया।
  • वे गोल्डन आर्ट और किचन नाइफ पेंटिंग की विशेषज्ञ हैं।
  • उनकी पेंटिंग्स भोपाल एयरपोर्ट और ताज होटल सहित कई प्रतिष्ठानों में प्रदर्शित हैं।
  • उन्होंने मुंबई के 'कला स्पंदन', दिल्ली के प्रगति मैदान, गोआ, इंडोनेशिया, तुर्की और न्यूयॉर्क की डासिया आर्ट गैलरी में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
  • मई 2024 में उन्होंने मुंबई के अटरिया मॉल, वर्ली में भी अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शित की थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.