Ujjain में दुनिया का ऐसा हिंदी संग्रहालय जहां पढ़ने को मिलता एक हजार वर्षों का दुर्लभ साहित्य

Updated on 14-09-2023 12:38 PM

उज्जैन। बात जब भारत की सबसे अधिक बोली-समझी जाने वाली राजभाषा हिंदी की हो तो मध्यप्रदेश के उज्जैन और विक्रम विश्वविद्यालय का नाम आना स्वाभाविक है। क्योंकि यही वो केंद्र है जहां हिंदी के सशक्त हस्ताक्षर पंडित सूर्यनारायण व्यास, डा. शिवमंगल सिंह सुमन, विष्णुश्रीधर वाकणकर, श्रीकृष्ण सरल, व्यंग्यकार शरद जोशी जैसे अनेकों विद्वानों का उदय हुआ और जिन्होंने अपने हिंदी ज्ञान के प्रकाश से समूचे विश्व को हिंदी बोलने-समझने के प्रति नतमस्तक किया।

यही काम 21वीं सदी में डा. भगवतीलाल राजपुरोहित, आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी, प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा, चंद्रकांत देवताल, कवि अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज और इन जैसे कई अनेक विद्वान कर रहे हैं। उज्जैन इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां दुनिया का पहला हिंदी संग्रहालय स्थापित है।

वो संग्रहालय जहां देखने-पढ़ने को एक हजार वर्षों का दुर्लभ हिंदी साहित्य उपलब्ध है। जहां हिंदी के आरंभ से लेकर शीर्ष रचनाकारों के परिचयात्मक विवरण, चित्र, हस्तलिखित रचनाएं, पोस्टर विद्यमान हैं। अब इन्हें अमर-अजर करने को संग्रहालय के संस्थापक प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा इनका डिजिटलीकरण करवा रहे हैं। उनका मानना है कि हिंदी हमारी गौरवशाली सभ्यता, संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है।

पांच दशकों में 600 विद्यार्थियों ने की हिंदी में पीएचडी, अभी 175 कर रहे

विक्रम विश्वविद्यालय में सर्वाधिक पीएचडी हिंदी विषय में होने का दावा किया गया है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार विक्रम विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की स्थापना सन् 1966 में हुई थी। तब से लेकर अब तक तकरीबन 600 विद्यार्थी यहां से हिंदी में पीएचडी कर चुके हैं।

वर्तमान में 27 शोध निदेशकों के निर्देशन में 175 से अधिक विद्यार्थी पीएचडी कर रहे हैं। उज्जैन के धीरेन्द्र सोलंकी और मुकेश शाह, ब्राह्मी, खरोष्ठी जैसी प्राचीन भारतीय लिपियों को पढ़ने और हिंदी में रूपांतरित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

इनके पहले ये काम डा. जगन्नाथ दुबे (अब दिवंगत) और डा. सीताराम दुबे (अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पदस्थ) किया करते थे। भोपाल में स्थित हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक, अशोक कड़ेल भी उज्जैन के ही हैं। वे इन दिनों गुजराती और मराठी में लिखे प्रमुख चयनित संदर्भ ग्रंथों का हिंदी में अनुवाद करवा रहे हैं।

यही के प्रोफेसरों ने इंजीनियरिंग कालेज का सिलेबस हिंदी में तैयार किया

मध्यप्रदेश सरकार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी माध्यम में भी कराने की शुरूआत की है। हर्षाने वाली बात ये है कि उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज में पदस्थ डा. अप्रतुलचंद्र शुक्ला, डा. हेमंत परमार और एमआईटी के निदेशक रहे डा. विवेक बनसोड़ ने अंग्रेजी सिलेबस को हिंदी में रूपांतरित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डा. बनसोड का अभी कुछ महीने पहले देहांत हो चुका है। तीनों राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.