आवंला वृक्ष का पूजन किया, परिक्रमा कर मांगी परिवार की खुशहाली

Updated on 22-11-2023 12:46 PM

भोपाल कार्तिक मास की नवमी पर मंगलवार को शहर में आंवला नवमी श्रद्धा और उमंग से मनाई गई। महिलाओं ने कार्तिक स्नान कर आंवले के तने के वृक्ष के नीचे कपूर और घी का दीपक जलाकर पूजा की। आंवला नवमी की पौराणिक कहानी सुनी। साथ ही श्रद्धाानुसार 11, 21, 51 व 108 परिक्रमा कर पति और पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।

दादाजी धाम मंदिर में पूजन हुआ

दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर में सामूहिक रूप से आंवला नवमी मनाई गई। महिलाएं ने व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना की। आंवले के वृक्ष पर कच्चा धागा बांधकर पूजा-अर्चना की गई। वृक्ष की परिक्रमा के बाद सभी महिलाओं ने व्रत की कथा का वाचन किया एवं घर पर बने पकवान भोग लगाया गया।

महिला प्रकोष्ठ ने किया आंवला नवमी पर सामूहिक पूजन

गायत्री शक्तिपीठ पर महिला प्रकोष्ठ की बहनों के द्वारा श्री राम स्मृति उपवन में आवला के पेड़ की सामूहिक पूजा अर्चना, परिक्रमा की। इस दौरान सह भोज भी हुआ।

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी मधु श्रीवास्तव ने बताया कि आंवला नवमी का बहुत महत्व है। आवला को अमृत फल कहा गया है। जो स्वास्थ्य वर्धक और कई प्रकार की औषधियां के रूप में दिया जाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी या कूष्मांडा नवमी भी कहते हैं। इस दिन विष्णु भगवान और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजन ,स्नान दान करने वाले को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी बाधाओ से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संध्या दीदी, रेखा तिवारी, माया नागर, ममता मिश्रा, रमा देशमुख, सविता वाजपेई, सुधा बोड़खे, दीप्ति राव, रेशम चौहान आदि मौजूद थीं।

क्या है आंवला नवमी

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला (अक्षय) नवमी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की भारतीय संस्कृति का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने से रोगों का नाश होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.