वाओ क्रेस्ट इंदौर - आईएचसीएल सिलेक्शन्स ने मनाई दूसरी सालगिरह, लॉन्च किया ‘नज़्म’ का नया मेन्यू

Updated on 08-09-2025 11:10 AM

इंदौरइंदौर की मेहमाननवाज़ी और प्यार को सलाम करते हुए वाओ क्रेस्ट इंदौर- आईएचसीएल सिलेक्शन्स ने अपनी दूसरी सालगिरह का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर होटल ने अपने मेहमानों और शहरवासियों के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया और अपने सिग्नेचर ‘नज़्म’ मेन्यू को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया। इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य अतिथि, फ़ूड लवर्स और होटल के नियमित मेहमान उपस्थित रहे।

वाओ क्रेस्ट, इंदौर ने पिछले दो वर्षों में न केवल आतिथ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का मानक स्थापित किया है, बल्कि अपने बेहतरीन कुज़ीन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशिष्ट सेवाओं से शहर की पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। वाओ का मानना है कि भोजन केवल स्वाद का नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति का भी दूत है, और इसी दृष्टि से ‘नज़्म’ मेन्यू को नए रंग-रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस विशेष अवसर पर वाओ क्रेस्ट इंदौर- आईएचसीएल सिलेक्शन्स के जनरल मैनेजर विदीश म्हात्रे ने कहा: “हमारे लिए यह दूसरी सालगिरह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि इंदौर से बने गहरे रिश्ते का उत्सव है। पिछले दो वर्षों में इंदौर से हमें मिले स्नेह और समर्थन का प्रतीक है। हम इन दो वर्षों के लिए पूरे हमारे मेहमानों का आभार व्यक्त करते हैं, और आपकी सेवा में तत्पर रहने का वादा करते हैं।"

‘नज़्म’ मेन्यू – भारतीय स्वाद की नई कहानी

नए स्वरूप में पेश किया गया यह मेन्यू भारतीय व्यंजनों की विविधता, शाही अंदाज़ और क्षेत्रीय विशिष्टताओं का अनूठा संगम है। कुछ स्पेशल डिशेज की बात करें तो बरसों पुरानी शाही रसोई से प्रेरित तंदूरी रान-ए-ख़ास, हिमालय की ऊँचाइयों पर पाई जाने वाली दुर्लभ मोरल मशरूम भरवां गुच्छी, पंजाब की रसोइयों से प्रेरित पंजाबी मटन तरी और पारंपरिक पिंडी छोले जैसी डिशेज मौजूद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.