इंदौर में जल्द शुरू होगी यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स हैदराबाद की OPD, मरीजों को मिलेगा उन्नत इलाज का लाभ

Updated on 22-04-2026 06:13 PM

इंदौर।  इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल से मरीजों की सर्वाइवल रेट में तेजी से सुधार हो रहा है। गंभीर श्वसन विफलता के मामलों में ECMO तकनीक अहम भूमिका निभा रही है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए जीवन रेखा साबित हो रही है जो लंग ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे होते हैं। और हाल ही में पैराक्वाट जहर से पीड़ित 12 वर्षीय बालक पर सफल बाइलेटरल लोबर लंग ट्रांसप्लांट किया गया। यह केस वैश्विक स्तर पर बाल चिकित्सा लंग ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। यह बात यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉ. बी. विश्वेश्वरन (MD, DNB, DM - पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर, गोल्ड मेडलिस्ट; सीनियर कंसल्टेंट–इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एवं स्लीप मेडिसिन) ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान एक प्रेस वार्ता में कही l

आगे डॉ. बी. विश्वेश्वरन ने बताया कि - देश में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति करते हुए यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने लंग ट्रांसप्लांटेशन और एडवांस्ड पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अस्पताल समूह गंभीर फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के तहत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें रिजिड ब्रोंकोस्कोपी, क्रायोबायोप्सी, एयरवे स्टेंटिंग, ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी, EBUS तकनीक, स्लीप डायग्नोस्टिक्स और एलर्जी मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल हैं। ये सभी सुविधाएं जटिल फेफड़ों की बीमारियों के इलाज को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाती हैं।

इस अवसर पर आशुतोष राठौर (सेंट्रल इंडिया इंचार्ज, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद) ने बताया कि -  मध्य भारत के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स जल्द ही इंदौर में सुपर-स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे मरीजों को उन्नत इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। इस पहल के लिए ग्राउंड कोऑर्डिनेशन और स्थानीय सहयोग की जिम्मेदारी आनंद राठौर, सीनियर एग्जीक्यूटिव, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा संभाली जाएगी।

अस्पताल समूह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। इसे ELSO द्वारा प्लेटिनम लेवल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ सपोर्ट से सम्मानित किया गया है, साथ ही NOTTO द्वारा ‘प्राइवेट सेक्टर में सबसे अधिक मृतक अंगदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ अस्पताल’ के रूप में भी मान्यता मिली है। 4 स्वतंत्र अस्पतालों, 4 हार्ट इंस्टीट्यूट्स, 4 कैंसर इंस्टीट्यूट्स, 4000 से अधिक बेड, 62 विशेषज्ञताओं और 646 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स भारत में तृतीयक और चतुर्थक स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.