Indore में मंदिर के अंदर तक पहुंचा पश्चिम बंगाल का यासिन, पूजा करने आई महिला से अश्लील हरकत

Updated on 15-10-2024 11:55 AM

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर रही 54 वर्षीय महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने आरोपी यासिन अली निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।


पुलिस को महिला ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे घर के पास बने शिव मंदिर पर दर्शन करने गई थी। मंदिर के अंदर नीले रंग की शर्ट पहना हुआ एक व्यक्ति सो रहा था। मैं दीया-बत्ती कर रही थी, तभी उसने पीछे से मुझे पकड़ा। मुड़कर देखा तो कपड़े खींचने की कोशिश करने लगा।


महिला ने आगे बताया कि मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और मुझे बचाया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पढ़िए इंदौर की अन्य क्राइम न्यूज

थूकने की बात पर पाइप से किया हमला: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में थूकने की बात पर हुए विवाद में एक युवक पर पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने सोनू सूर्यवंशी निवासी चितावद की शिकायत पर आरोपित जीतू पाल पर केस दर्ज किया गया है।


फरियादी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गोलू, दोस्त शुभम और कुलदीप के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान जीतू, जो उसके घर के सामने ही रहता है, वहां आया और कहने लगा कि बेवजह उसके घर के सामने बैठकर गुटका खाकर थूकते हो। सोनू ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट की।


नशेड़ी बदमाशों ने लगाई देर रात तीन दुकानों में आग


शहर में नशेड़ी बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे की हालत में आपराधिक घटना करने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में बदमाशों ने स्क्रैप, चाय की दुकान और ढाबे में दशहरे की रात करीब एक बजे आग लगा दी।


आग लगने की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड़ पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक दोपहिया वाहन पर दो बदमाश घटना कारित करते हुए नजर आ रहे हैं।


पुलिस के मुताबिक सतीश नामक व्यक्ति की स्क्रैप की दुकान में आग लगा दी है, इसके बाद आग अन्य दुकानों तक फैल गई। फरियादी को दो युवकों पर शंका है, जिसमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्क्रैप व्यापारी सतीश का आरोप है कि क्षेत्र में नशा करने वाले अर्जुन ने दुकानों में आग लगाई है। क्योंकि वह अपने साथ के नशे के लिए पैसे मांगने आया था। मामले में पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.