बरसों पुराने पाइप बन रहे हैं लीकेज का कारण, आए दिन प्रभावित हो रही है जलापूर्ति

Updated on 23-06-2023 05:48 PM

Bhopal । बैरागढ़ एवं आसपास के इलाकों में पेयजल सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप जर्जर हो गए है। पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त होकर लीेक हो रही है। पेयजल सप्लाई में भी बाधा पैदा हो रही है। लीकेज से पानी भी सड़कों पर बह जाता है।

पिछले दिनों बोरवन स्थित जल शोधन संयंत्र से गांधीनगर की ओर जाने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण सैकड़ों गैलन पानी मेन रोड पर बहता रहा। संत हिरदारामजी की कुटिया के आसपास पानी के जमाव के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ा। यह लाइन रेल पटरियों के नीचे से होकर गांधीनगर जाती है। लीकेज के कारण गांधीनगर के नागरिकों को परेशान होना पड़ा। जल कार्य विभाग के अमले को भी परेशान होना पड़ा क्योंकि यह लाइन रेल पटरियों के नीचे है। इसकी मरम्मत के लिए नगर निगम को रेलवे से अनुमति लेनी होती है। मरम्मत के समय इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है किउस समय कोई ट्रेन न गुजर रही हो, यही कारण है कि मरम्मत में भी अधिक समय लग जाता है। गांधीनगर जाने वाली यह लाइन पिछले दो माह में चार बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गांधीनगर के नागरिकों को इस कारण पानी की परेशानी का सामना करना पड़ा है। बैरागढ़ के कुछ इलाकों में भी पाइप लाइन जर्जर हो गई है।

अमृत-दो स्वीकृत पर वर्क आर्डर नहीं

पाइप लाइन बदलने के लिए नगर निगम ने इसे अमृत दो योजना में शामिल किया है। इस योजना के तहत संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर में सीवेज लाइनें भी बिछाई जानी है। अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं होने के कारण विलंब हो रहा है। जल कार्य विभाग के एई सचिन साहू का कहना है किजल्द ही पाइप लाइन बदलने का काम प्रारंभ होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.