स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक है योग - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 21-06-2024 09:47 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इसे प्रत्येक व्यक्ति की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि सभी नागरिक अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने महर्षि पतंजलि के योगसूत्र का उद्धरण देते हुए कहा है कि "योग: चित्तवृत्ति निरोध:।" अर्थात, योग चित्त की वृत्तियों का निरोध है। मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त करने में सहायक है। यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग, जो हमारे ऋषियों की अनमोल देन है, आज पूरे विश्व में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।

प्रारंभिक आयु से ही योग का महत्व सिखाएं

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है। इसे आप अकेले या अपने परिवार के साथ मिलकर कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने माता-पिता, अभिभावकों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों छोटे भाई बहनों को प्रारंभिक आयु से ही योग का महत्व सिखाएं और उन्हें इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करें। इससे न केवल उनका शारीरिक विकास होगा, बल्कि मानसिक विकास भी सुचारू रूप से होगा।

योग अपनाकर करें बेहतर समाज का निर्माण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" यह संदेश देती है कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने में मदद करता है, जिससे हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.