योग जीवन जीने की कला सिखाता है : वन मंत्री श्री चौहान

Updated on 21-06-2024 06:21 PM

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अलीराजपुर के खेल परिसर ग्राउण्ड में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। योग मन की शांति एवं शरीर में सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है। हमारे जीवन में योग की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिये, जिससे मन व चित्त की एकाग्रता बढ़ती है, शरीर स्वस्थ, निरोगी रहता है तथा हमें दीर्घायु बनाता है। योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखता है।

वन मंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि का निर्णय लिया है। सबसे अधिक वृद्धि तिलहन और दालों के समर्थन मूल्य में की गयी है। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि रागी, ज्वार, बाजरा और मक्का आदि पर समर्थन मूल्य में मध्यप्रदेश के साथ-साथ अलीराजपुर जिले के जनजाति वर्ग के किसानों को सीधा लाभ होगा। इससे जिले के किसानों की आय के साथ-साथ उनके सामाजिक जीवन का विकास होगा।

सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। उन्होंने सभी से योगाभ्यास जरूर करने की अपील की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी कार्यक्रम और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा गया। आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रार्थना चालन क्रिया, योगासन ताड़ासन, वृक्षासन पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन भद्रासन वज्रासन वक्रासन, कपालभाति-प्राणायाम, नाड़ीशोधन या अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान आदि किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू श्री कैलाश शर्मा ने मंच पर योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद वेडेकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जन-प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएँ योग में शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.