50-हजार रुपए में किराए पर ले सकेंगे निगम का परिषद-हॉल

Updated on 01-05-2025 01:48 PM

नगर निगम का मुख्यालय बनते ही उसमें नगर निगम के सभी ऑफिस शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद नगर निगम आईएसबीटी का परिषद हॉल समेत सभी भवनों को किराए पर देगा। अभी माता मंदिर, पीएचई दफ्तर, लिंक रोड नंबर-3, आईएसबीटी, न्यू मार्केट, आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय, श्यामला हिल्स, शाहपुरा व पुराने शहर के फतेहगढ़ में 4 अलग-अलग भवन में निगम के दफ्तर हैं।

हालांकि अभी सिर्फ परिषद हॉल के लिए ही गाइडलाइन बनाई गई है। उसका एक दिन का किराया 50 हजार रुपए रखा गया है। इसमें किसी भी तरह के धार्मिक, राजनैतिक, शादी और जन्मदिन आदि के कार्यक्रम नहीं होंगे। सभा गृह में खाना-पीना, चाय, नाश्ता, धूमपान एवं शराब प्रतिबंधित रहेगा।

ज्यादातर खाली रहता है हॉल : आईएसबीटी स्थित परिषद सभागृह में 2 माह में एक बार परिषद की बैठक होने का प्रावधान है। यह सभागृह बैठक के बाद खाली रहता है। सभागृह को इस अवधि में शासकीय या अशासकीय अथवा प्राइवेट सेक्टर को मीटिंग, सेमिनार आदि प्रयोजन के लिए दिया जाता है, तो इससे नगर निगम को राजस्व मिलेगा। इस राशि से ही इसका संचालन और रखरखाव होगा। इसे 50 हजार रुपए प्रति दिन के किराए से जोनल अधिकारी के माध्यम से लिया जा सकेगा।

ये रहेंगी नियम शर्तें

आयोजन की तारीख से 15 दिन पहले जोनल अधिकारी के जोन कार्यालय में आवेदन धरोहर राशि 10 हजार रुपए के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।

सभागृह के रखरखाव का पूरी जिम्मेदारी संबंधित आवंटी का होगी।

सभागृह के आरक्षण का अधिकार आयुक्त, नगर निगम का होगा।

आरक्षण सुनिश्चित हो जाने के बाद यदि किसी अपरिहार्य कारणों से आयोजन रद्द होता है, तब ऐसी दशा में जमा राशि का 25 प्रतिशत निगम हित में अभिग्रहीत कर शेष राशि वापसी योग्य होगी।

सभा गृह का आरक्षण 7 दिन से अधिक अवधि के लिए नहीं किया जाएगा।

आयुक्त, नगर पालिका निगम, भोपाल के पास बिना किसी पूर्व सूचना के आरक्षण निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। ऐसी स्थिति में जमा राशि वापिस की जायेगी।

- सभा गृह में खाना-पीना, चाय, नाश्ता, धूमपान एवं शराब प्रतिबंधित रहेगा।

रवींद्र भवन ऑडिटोरियम का चार्ज 57200 रुपए, क्षमता 200 लोग

रवींद्र भवन का 200 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम का एक दिन का किराया 57200 रुपए है। महापौर मालती राय ने दो साल पहले कहा था कि भोपाल में रविंद्र भवन जैसे और भी ऑडिटोरियम बनेंगे। इनमें सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक समारोह बड़े स्तर पर हो सकेंगे। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। हालांकि ये बात अलग है कि खुद के ही मुख्यालय में ही परिषद हॉल अब तक नहीं बना पाए हैं।

नगर निगम के 20 से ज्यादा सामुदायिक भवन : नगर निगम अभी 20 से ज्यादा सामुदायिक भवन का संचालन कर रही है। यह जेडओ के अंडर में होते हैं। इनका किराए का निर्धारण राजस्व विभाग कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार करता है।​​​​​​​

निगम मुख्यालय बनने के बाद सभी ऑफिस एक ही छत के नीचे निगम मुख्यालय में आ जाएंगे। उसके बाद हम परिषद हाल ही नहीं नगर निगम के सभी भवनों को किराए पर देंगे। इससे मिलने वाली राशि से इनका रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। 

-मालती राय, महापौर भोपाल​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.