जंगल मे बकरिया चराने गई किशोरी से युवक ने किया बलात्कार

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में स्थित कजलीखेड़ा के जंगल में बकरी चराने गई 16 साल की नाबालिग के साथ चरवाहे द्वारा बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को अकेला देख आरोपी उसका मुह दबाकर जर्बदस्ती घसीटकर झाडिय़ों में ले गया ओर वहॉ बड़ा पत्थर सिर में मारकर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना बुधवार की है, जबकि पीडि़ता ने बीते दिन परिवार वालो को आरोपी की करतूत की जानकारी दी और फिर उनके साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। मामला दर्जकर पुलिस आरोपी की धरपकड के प्रयास कर रही हैं। कोलार थाना पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी ग्राम गोदा खो की रहने वाली है, जो घर में रहकर मां के साथ काम में हाथ बंटाती है, साथ ही बकरियों को चराने का भी काम करती है। उसी के गांव में आरोपी अरुण रहता है, युवक भी बकरियां चराने का काम करता है। बीते बुधवार को किशोरी बकरियां चराने के लिए कजलीखेड़ा के जंगल में गई थी। वहीं आरोपी अरुण पहले से मौजूद था, दोपहर के समय आरोपी ने पीडि़ता को जर्बदस्ती पकड़ा और मुह दबाकर घनी झाडिय़ों में घसीटकर ले गया। वहां अरुण ने एक बड़ा पत्थर उठाया और लड़की को सिर कुचलकर हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने उसे डराते हुए कहा कि जान बचाना चाहती है, तो शोर मत मचाना। उसकी धमकी के कारण पीडि़ता शांत रही, जिसके बाद बदमाश ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद आरोपी ने घटना के बारे मे किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपी की धमकी के डर से नाबालिग दो दिनों तक खामोश रही। बीते दिन उसने तबीयत बिगडऩे पर परिवार वालो को घटना के बारे मे बताया। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मेडिकल जॉच के बाद में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है, ओर जल्द ही उसे पकड लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.