भोपाल हाट में युवक-युवतियों ने बिखेरा फैशन का जलवा, खादी को किया प्रमोट

Updated on 04-11-2023 01:29 PM
भोपाल। फैशन का है ये जलवा... इस गीत पर जब युवक-युवतियों ने रैंप वाक किया, हर कोई उनके प्रोत्साहन के लिए तालियां बजाता दिखा। भोपाल हाट में शुक्रवार शाम को आयोजित इस फैशन शो में ज्यादातर प्रतिभागी युवतियां/महिलाएं थीं। इसका आयोजन मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया। इस फैशन शो की तैयारी पिछले एक माह से चल रही थी, जिसमें कामकाजी महिलाओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चिकित्सक, पुलिस कर्मचारियों की पत्नियों के अलावा समाजसेविका, रंगकर्मी महिलाएं भी इसमें शामिल हुईं।

35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के शकील खान ने बताया कि इस फैशन शो का मकसद आमजन के बीच खादी को बढ़ावा देना था। इसमें 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 08 युवक भी शामिल थे। इस दौरान प्रतिभागियों ने साड़ी, सूट, पायजामा-कुर्ता आदि का प्रमोशन किया, जो सिर्फ खादी से बनाए गए थे। उक्त आयोजन में उन वस्त्रों को ही शामिल किया गया, जो दीपावली, पार्टी और शादी में पहने जा सकते हैं।

बालीवुड अभिनेत्रियां भी हैं खादी की दीवानी

खादी की दीवानी बालीवुड की अभिनेत्रियों और अभिनेता भी हैं। इसमें खासकर महिलाएं करीना कपूर, रानी मुखर्जी और दीपिका पादूकोण पैटर्न की साड़ियां पहनकर रैंपवाक करते नजर आईं। उक्त आयोजन के लिए शो स्टापर मिसेस इंडिया इंटरनेशनल डा. रीनू यादव को बनाया गया, जिन्होंने फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों की हौसला अफजाई भी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.